हर बार थिएटर जाने से पहले फूल जाता था पेट, ट्वीट की तस्वीर तो मुद्दा होगया वायरल
कभी आपने सोचा है कि थियेटर में अपनी पसंद के स्नैक्स ले जाते तो कितना अच्छा होता!
कभी आपने सोचा है कि थियेटर में अपनी पसंद के स्नैक्स ले जाते तो कितना अच्छा होता! लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से कोल्डड्रिंक्स और खाने की अन्य चीजों को अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती। हालांकि यहां एक युवती ने अपनी पसंद के स्नैक्स थियेटर में ले जाने के लिए अनोखा रास्ता निकाला लिया था। युवती इसके लिए अपने पेट पर गोले के आकार की एक फोम बांध लेती थी जिससे लोगों को लगता कि वह गर्भवती है। इसके बाद फोम की खाली जगह में वो स्नैक्स फोम के अंदर भर लाती थी।
दरअसल बीते दिनों थियेटर में जाने के दौरान युवती की सुरक्षा जांच की गई जिसमें उसके पेट में विस्फोटक होने का पुलिस को शक हुआ। लेकिन जब फोम हटाकर देखा गया तो सुरक्षा अधिकारी भी चौंक गए। क्योंकि पेट के अंदर सिर्फ स्नैक्स और कोल्डड्रिंक्स जैसी चीजें थीं।
पकड़े जाने पर अब एंजेला ब्रिश्क ने इसे लेकर ट्वीट किया है। ट्विटर प एंजेला ने बताया कि सिनेमा हॉल में पसंदीदा खाने की चीजें कैसे लेकर जाती थीं। ट्वीट में लिखा गया, ‘अपने पसंदीदा स्नैक्स को थियेटर में लाने के लिए शानदार तरीका मिला।’ गौरतलब है कि बिश्क के इस ट्वीट के बाद से ही वो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके इस आइडिया पर कई यूजर्स ने ‘हीरो’ तक कहा है। जबकि कई यूजर्स ने पुरुषों को बताने की कोशिश की है कि इस ट्रिक का इस्तेमाल कैसे करें। 19 नंवबर को किए गए इस ट्वीट को अबतक 41 हजार से ज्यादा लोग लाइक चुके हैं जबकि करीब 20 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।Found a brand new way to get your snacks into a movie pic.twitter.com/eDcOwjLiMU
— Angela Brisk (@AngelaBrisk) November 19, 2017X (Twitter) पर देखें →
Someone make this woman president please
— alistaggs (@ali_staggs) November 22, 2017X (Twitter) पर देखें →
Not all heroes wear capes..
— BRING BTS TO HOLLAND (@BTSDutchARMY) November 21, 2017X (Twitter) पर देखें →
Also, for men. pic.twitter.com/H1CFUWxWTG
— Sean Tibbetts (@SeanTibbetts87) November 21, 2017X (Twitter) पर देखें →
You should go in with the semi circle and come out without it so everyone will be confused about you coming in pregnant and coming out not ?
— Blue Boo (@Xenox_Animation) November 22, 2017X (Twitter) पर देखें →
Wouldn't work in the same cinema for more than 10 months at the most. ☝️?
— ABW (@ABWDXB) November 21, 2017X (Twitter) पर देखें →



