Etah News: ट्रॉली की टक्कर में गिरी स्कूल की दीवार, 5 छात्र घायल… हो सकता था बड़ा हादसा

132
Etah News: ट्रॉली की टक्कर में गिरी स्कूल की दीवार, 5 छात्र घायल… हो सकता था बड़ा हादसा

Etah News: ट्रॉली की टक्कर में गिरी स्कूल की दीवार, 5 छात्र घायल… हो सकता था बड़ा हादसा

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में बड़ी दुर्घटना टल गई है। सड़क पर अनियंत्रित चलते वाहनों की चपेट में मौत का मामला तो अलग है। यहां वाहन की स्कूल की दीवार में टक्कर से पढ़ाई कर रहे मासूमों की जिंदगी खतरे में आ गई। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल की चहारदीवारी भरभरा कर गिर गई। दीवार के ढहने से पढ़ाई कर रहे 5 छात्र घायल हो गए। घटना एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के जिरसमी गांव की है।

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के जिरसमी उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवार से टैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। टक्कर में दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 7 छात्र घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूचना पर सदर एसडीएम शिवकुमार, सीओ सिटी कालू सिंह व बीएसए संजय कुमार सिंह मे‌‌डिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से बात की। वहीं, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कोतवाली में तहरीर दी है।

उच्च प्रथमिक विद्यालय जिरसमी की प्रधानाध्यापक निर्मला देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया बुधवार की सुबह 8ः25 पर विद्यायल में कक्षाएं संचालित हो रहीं थी। तेज ‌गति से आ रहे ट्रैक्टर- ट्रॉली जिसमें करीब 4 हजार ईंट भरी थी, उसने विद्यायल की दीवार को टक्कर मार दी। इससे चाहरदीवार के पास पढ़ाई कर रहे छात्रों के ऊपर दीवार गिर गई। इसमें कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र सौरभ, दीपक, अर्सलान, विपिन कुमार घायल हुए। वहीं, कक्षा सात का छात्र अमित भी घायल हो गया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक, मजदूर मौके से भाग गए।

प्रधानाध्यापक ने ट्रैक्टर मालिक, चालक सहित भट्टा मालिक पर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। विद्यायल के शिक्षकों ने बताया ट्रैक्टर-ट्रॉली कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर से ईंट भरकर ला रहा था। उन्होंने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट ओवरलोड था। इसके बाद भी उसकी गति काफी ज्यादा थी। शिक्षकों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ओवरलोड कर वाहनों को सड़कों पर दौड़ाते हैं।

गर्मी के कारण बच्चे बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। शिक्षकों ने कहा कि उमस काफी ज्यादा थी। बुधवार की सुबह स्कूल में बिजली नहीं आ रही थी। गर्मी के कारण छात्र छात्राएं बाहर बैठे थे। वहीं, स्कूल की एक शिक्षका बच्चों को पढ़ा रहीं थी। बीएसए संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों से इस मामले में बात की गई है। 15 से 20 छात्र वहां बैठे हुए थे। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से विद्यालय की चाहर दीवार गिर गई। इसमे पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को मे‌‌डिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो छात्रों के ज्यादा चोट आई है। ट्रैक्टर चालक सहित मालिक व भट्टा संचाल‌क के ‌खिलाफ तहरीर दी है।

एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र कुमार ने इस पूरे मामले में बताया कि घटना की जनकारी मिली थी। जांच के लिए मौके पर पीटीओ को भेजा गया है। ‌ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई की जाएगी। ओवर लोड़िग किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। साथ ही, एआरटीओ ने ये भी बताया है कि ट्रैक्टर बिना नम्बर प्लेट और ओवर लोडिंग में कार्रवाही के क्रम में चालान भी काट दिया गया है। (रिपोर्ट – अभिषेक पचौरी)

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News