Elon Musk : क्या ट्विटर के कर्मचारी अपनी ही कंपनी के लिए खोद रहे कब्र? एलन मस्क ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

103
Elon Musk : क्या ट्विटर के कर्मचारी अपनी ही कंपनी के लिए खोद रहे कब्र? एलन मस्क ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Elon Musk : क्या ट्विटर के कर्मचारी अपनी ही कंपनी के लिए खोद रहे कब्र? एलन मस्क ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

नई दिल्ली : एलन मस्क (Elon Musk) ने कथित तौर पर कुछ ट्विटर कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मीडिया को कंपनी की जानकारी लीक की है। ट्विटर (Twitter) के नए बॉस मस्क मीडिया में लीक हो रही जानकारी से खुश नहीं हैं। उन्होंने ट्विटर कर्मचारियों को एक अल्टीमेटम जारी किया है। उनसे कहा गया है कि वे प्रेस के साथ गोपनीय जानकारी साझा न करें, अन्यथा कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। मस्क ने मांग की है कि कर्मचारी एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें। प्लेटफॉर्मर की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कर्मचारियों को लिखा, ‘ट्विटर की गोपनीय जानकारी के कई लीक्स से पता चलता है कि हमारी कंपनी के कुछ लोग कंपनी के हितों के विपरीत काम कर रहे हैं।’

जानकारी लीक हुई तो हर्जाना मांगेगा ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘यह केवल एक बार कहा जाएगा। यदि आप स्पष्ट रूप से और जानबूझकर गैर-प्रकटीकरण समझौतों (NDA) का उल्लंघन करते हैं, तो आप पर कानूनी कार्रवाई होगी और ट्विटर हर्जाना मांगेगा।’ मस्क ने कहा कि कभी-कभी चूक समझ में आती है, लेकिन ट्विटर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से मीडिया को विस्तृत जानकारी भेजी गई है। कर्मचारियों के पास शपथ पर हस्ताक्षर करने के लिए रविवार तक का समय था।

लैंगिक भेदभाव का लगा आरोप
इस बीच, दो महिला ट्विटर कर्मचारियों ने मस्क द्वारा संचालित कंपनी के खिलाफ एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया है। इसमें माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर संघीय और राज्य के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। ये वे कानून हैं, जो कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव पर प्रतिबंध लगाते हैं। मस्क वर्तमान में 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्विटर पर क्या हुआ, इसका खुलासा करने में व्यस्त हैं। इसमें शीर्ष अधिकारियों का चुनाव हस्तक्षेप शामिल हो सकता है।
Elon Musk news: जानिए क्यों Twitter के हेड ऑफिस में लगे हैं बिस्तर और वॉशिंग मशीन, क्या है Elon Musk का नया प्लान
क्या मस्क ने महिलाओं की अधिक की छंटनी
एलन मस्क द्वारा की गई छंटनी में अपनी नौकरी गंवाने वाली कुछ महिलाएं कंपनी के खिलाफ केस कर रही हैं। महिलाओं का दावा है कि ट्विटर ने छंटनी प्रक्रिया में महिला कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बनाया। मस्क के 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने और कई कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी चुनौतियों में भेदभाव का केस सबसे नया है। सैन फ्रांसिस्को फेडेरल कोर्ट में दायर किए गए नए केस में कहा गया है कि ट्विटर ने 47 फीसदी पुरुष कर्मचारियों की तुलना में 57 फीसदी महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News