Election Results: 40 नगर पालिका परिषदों के नतीजे सामने आने में कुछ घंटे शेष, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे | mp nagar palika chunav phase 2 results 20 july 2022 | Patrika News

131
Election Results: 40 नगर पालिका परिषदों के नतीजे सामने आने में कुछ घंटे शेष, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे | mp nagar palika chunav phase 2 results 20 july 2022 | Patrika News

Election Results: 40 नगर पालिका परिषदों के नतीजे सामने आने में कुछ घंटे शेष, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे | mp nagar palika chunav phase 2 results 20 july 2022 | Patrika News

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में 40 नगर पालिका परिषदों में मतदान हुआ था, जिनके मतों की गिनती बुधवार सुबह 9 बजे से होनी है। जैसे जैसे मतपेटियां यानी ईवीएम मशीन खुलती जाएंगी, वैसे वैसे चरण बद्ध तौर पर परिणाम सामने आने लगेंगे। छोटी नगर पालिकाओं के परिणाम जल्दी यानी दोपहर तक ही घोषित होने की संभावना है, लेकिन जहां मतदाता अधिक हैं, वहां के परिणाम आने में शाम तक का समय भी लग सकता है। आपके वार्ड में कौन बनेगा पार्षद? किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी आपको मिलेगी patrika.com पर।

यह भी पढ़ें- Election Results: 5 नगर निगम महापौर का रिजल्ट कुछ घंटे बाद, पत्रिका.कॉम पर देखें सबसे तेज नतीजे

यह भी पढ़ें- MP Election Results- 169 नगर परिषद का रिजल्ट कुछ घंटे बाद, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे

इन नगर पालिकाओं का होगा फैसला

1. भोपाल जिला- नगर पालिका परिषद बैरसिया

2. राजगढ़ जिला- नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर
राजगढ़ जिला- नगर पालिका परिषद सारंगपुर

3. रायसेन जिला- नगर पालिका परिषद रायसेन
रायसेन जिला- नगर पालिका परिषद बेगमगंज
रायसेन जिला- नगर पालिका परिषद मंडीदीप

4. सीहोर जिला- नगर पालिका परिषद आष्टा

5. विदिशा जिला- नगर पालिका परिषद सिरोंज

6. खरगोन जिला- नगर पालिका परिषद खरगोन
खरगोन जिला- नगर पालिका परिषद बड़वाह
खरगोन जिला- नगर पालिका परिषद सनावद

7. शिवपुरी जिला- नगर पालिका परिषद शिवपुरी

8. अशोकनगर जिला- नगर पालिका परिषद चंदेरी

9. छिंदवाड़ा जिला- नगर पालिका परिषद चौरई
छिंदवाड़ा जिला- नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया

10. बालाघाट जिला- नगर पालिका परिषद बालाघाट

11. उज्जैन जिला- नगर पालिका परिषद महिदपुर
उज्जैन जिला- नगर पालिका परिषद खाचरौद
उज्जैन जिला- नगर पालिका परिषद नागदा

12. रतलाम जिला- नगर पालिका परिषद जावरा

13. शाजापुर जिला- नगर पालिका परिषद शुजालपुर

14. आगर मालवा जिला- नगर पालिका परिषद आगर मालवा

15. सागर जिला- नगर पालिका परिषद देवरी
सागर जिला- नगर पालिका परिषद बीना

16. छतरपुर जिला- नगर पालिका परिषद नौगांव
छतरपुर जिला- नगर पालिका परिषद महाराजपुरा

17. दमोह जिला- नगर पालिका परिषद हटा

18. टीकमगढ़ जिला- नगर पालिका परिषद टीकमगढ़

19. सीधी जिला- नगर पालिका परिषद सीधी

20. सतना जिला- नगर पालिका परिषद मैहर

21. नर्मदापुरम जिला- नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम
नर्मदापुरम जिला- नगर पालिका परिषद पिपरिया
नर्मदापुरम जिला- नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा

22. बैतूल जिला- नगर पालिका परिषद मुल्ताई

23. शहडोल जिला- नगर पालिका परिषद धनपुरी

24. अनुपपुर जिला- नगर पालिका परिषद अनुपपुर
अनुपपुर जिला- नगर पालिका परिषद पसान

25. भिंड जिला- नगर पालिका परिषद भिंड
भिंड जिला- नगर पालिका परिषद गोहद

26. मुरैना जिला- नगर पालिका परिषद सबलगढ़

आपको बतादें कि प्रदेश में कुल 76 नगर पालिकाएं हैं, जिसमें से 6 जुलाई 2022 को पहले चरण में 36 नगर पालिका परिषदों में मतदान हुआ था, जिसके नतीजे रविवार 17 जुलाई 2022 को सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में 26 जिलों के अंतर्गत आने वाली 40 नगर पालिका परिषदों में 13 जुलाई 2022 को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम बुधवार की सुबह 9 बजे के बाद से आने शुरु हो जाएंगे।

नगरीय निकाय चुनाव पर एक नजर में करें गौर

नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद सभी को मिलाकर इस चुनाव में एक करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 मतदाता हैं। इनमें 78 लाख 68 हज़ार, 406 पुरुष मतदाता और 74 लाख 54 हज़ार 236 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 1096 है। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश भर में कुल मतदान केंद्र की संख्या 19977 है। मध्य प्रदेश मेंं 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 298 नगर परिषद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें नगर निगम के 884 वार्ड और नगर पालिका परिषद के 1795 वार्ड शामिल हैं।

मतगणना से पहले पुलिस ने जब्त किए 25 लाख रुपए, देखें वीडियो



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News