dussehra 2022: शहर में दो साल बाद यहां दहन होगा सबसे बड़ा रावण, वॉटर प्रुफ पुतलों की बढ़ी मांग | dussehra 2022: Water proof ravan in demand in bhopal mp | Patrika News

210
dussehra 2022: शहर में दो साल बाद यहां दहन होगा सबसे बड़ा रावण, वॉटर प्रुफ पुतलों की बढ़ी मांग | dussehra 2022: Water proof ravan in demand in bhopal mp | Patrika News

dussehra 2022: शहर में दो साल बाद यहां दहन होगा सबसे बड़ा रावण, वॉटर प्रुफ पुतलों की बढ़ी मांग | dussehra 2022: Water proof ravan in demand in bhopal mp | Patrika News

आपको बता दें कि छोला दशहरा मैदान में यह आयोजन श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष कैलाश बेगवानी के मुताबिक कोरोना के चलते दशहरा आयोजन पर दो साल से कई बंदिशें थीं। इस बार कोई रोक-टोक नहीं है। इसलिए दशहरा उत्सव भव्य स्तर पर मना जाएगा। रावण का 61 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पिछले साल इसकी ऊंचाई ४१ फीट थी। रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। आतिशबाजी भी जोरदार होगी। रावण दहन से पहले २५ ट्रॉलों पर झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें भजन मंडली और जागरण मंडलियां भी होंगी, जो चल समारोह के दौरान भजन गाएंगी।

यह भी पढ़ें

Navratri 2022 : नवरात्रि में मेकअप, इन लुक्स को जरूर करें ट्राई

यह भी पढ़ें

World Heart Day 2022: अलसुबह रहते हैं हार्ट अटैक के ज्यादा चांस, ठंड में ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

झांकियों में बिखरेगी छटा
चल समारोह में मां काली, राधा-कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां भी शामिल रहेंगी। इन्हें कलाकार बना रहे हैं। बैंड-ढोल के साथ भक्त झूमते हुए इस आयोजन को मनोरंजक बनाएंगे।

7 हजार से ज्यादा पुतले बनकर तैयार

भोपाल में 300 कारीगर बना रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। शहर में जगह-जगह छोटे-बड़े आयोजनों के लिए इन कारीगरों ने अब तक 7 हजार से ज्यादा पुतले बनाकर तैयार कर लिए हैं। कारीगर बताते हैं कि पुतलों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, अबकी बार पुतलों के निर्माण सामग्री महंगी होने के कारण पुतले भी २० फीसदी तक महंगे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें

Navratri 2022: दतिया में है देवी बगलामुखी ‘पीताम्बरा’ मां का धाम, देतीं हैं राजसत्ता, बनाती हैं बिगड़े काम

यह भी पढ़ें

Navratri 2022 Diwali 2022: सोने को लगेंगे पंख, चांदी की खरीदारी भी बेहिसाब जानें क्यों सस्ता हो रहा है सोना

शहर के इन स्थानों पर बड़ी तैयारियां
शहर के कोलार, कलियासोत मैदान, अशोका गार्डन, टीटी नगर, बिट्टन मार्केट, गोविंदपुरा, सलैया, अवधपुरी, संतनगर, शाहपुरा, बाग मुगालिया, एमवीएम मैदान, नयापुरा, नेहरु नगर, कोहेफिजा समेत २० से ज्यादा जगहों पर बड़े स्तर पर रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

वॉटर प्रुफ पुतलों की बढ़ी डिमांड
इस बार मौसम का मिजाज देखते हुए रावण के पुतले तैयार करने वाले कारीगरों ने वॉटर प्रुफ पुतले भी बनाए हैं। ताकि यदि दशहरा वाले दिन बारिश हो तो भी पुतले भीगेंगे नहीं, बल्कि बारिश का मजा लेते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

Lata Mangeshkar Birthday 2022: लता बोलीं- ‘मेरे रिकॉर्डेड सॉन्ग में निकलेंगी सैंकड़ों गलतियां’

यह भी पढ़ें

Navratri 2022: माता रानी, भगवान शिव के टैटू हैं फैशन इन, यूवी टैटू का भी बढ़ा ट्रैंड


कोरोना गाइडलाइन करनी होगी फॉलो
दशहरे पर रामलीला का मंचन भी किया जा सकेगा। लेकिन मैदान या हॉल की कैपेसिटी से ५० फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे। रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में होंगे। लेकिन इसके लिए यहां आने वाले लोगों को कोरोना गाइड लाइन फॉलो करनी होगी। फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की शर्त पर ही रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News