शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

गणित का 'नोबेल पुरस्कार' दो चीनी गणितज्ञों को, अमेरिका में मिला प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल

गणित की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक, फील्ड्स मेडल, इस बार दो चीनी मूल के गणितज्ञों को प्रदान किया गया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, तंग यु और वांग होंग को अमेरिका के फिलाडेल्फिया…

गणित का 'नोबेल पुरस्कार' दो चीनी गणितज्ञों को, अमेरिका में मिला प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल
(फोटो: IANS)

गणित की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक, फील्ड्स मेडल, इस बार दो चीनी मूल के गणितज्ञों को प्रदान किया गया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, तंग यु और वांग होंग को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में आयोजित 2026 अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में इस पुरस्कार से नवाजा गया। इस पुरस्कार को अक्सर 'गणित का नोबेल पुरस्कार' भी कहा जाता है।

विज्ञापन

दिलचस्प है कि दोनों ही विजेता पेइचिंग विश्वविद्यालय के गणित कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वर्तमान में, तंग यु अमेरिकी शिकागो विश्वविद्यालय के गणित विभाग में प्रोफेसर हैं, जबकि वांग होंग फ्रांस के इंस्टीट्यूट डेस हौट्स एट्यूड्स साइंटिफिकेस और अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के कूरेंट इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं।

किस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान?

प्रोफेसर तंग यु को यह मेडल 'आंशिक अंतर समीकरण' (partial differential equations) के क्षेत्र में उनके असाधारण कार्य के लिए दिया गया। वहीं, प्रोफेसर वांग होंग को 'हार्मोनिक विश्लेषण' और 'ज्यामितीय माप सिद्धांत' (harmonic analysis and geometric measure theory) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

'यह मेरे और सहयोगियों के लिए बड़ा सम्मान है'

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद तंग यु ने मीडिया से कहा, "मेरे लिए यह बड़ा सम्मान है। यह न सिर्फ व्यक्तिगत मान्यता है, बल्कि मेरे काम, मैं और सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से पूरे किए गए काम और संभावना क्षेत्र की मान्यता है।" इसी तरह, वांग होंग ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह मेरे और मेरे सहयोगियों के लिए बड़ा महत्व रखता है। आज मैं बहुत खुश हूं।"

फील्ड्स मेडल हर चार साल में एक बार 40 वर्ष से कम आयु के गणितज्ञों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय गणित जगत का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →