गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली: प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-1 लागू, ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती की तैयारी

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगाम कसने और…

दिल्ली: प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-1 लागू, ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती की तैयारी
(फोटो: IANS)

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगाम कसने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कमर कस ली है। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पुरानी गाड़ियों और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUCC) की जांच तेज करेगी।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडिशनल सीपी (ट्रैफिक) विजयंता आर्या ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का पीयूसीसी वैध रखें। उन्होंने प्रदूषण कम करने के सामूहिक प्रयास के तहत लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने का भी आग्रह किया है।

प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस की कार्ययोजना

GRAP-1 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कई कदम उठाएगी। एडिशनल सीपी ने बताया कि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएँगे और धीमी गति वाले ट्रैफिक को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा, “पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट पर कार्रवाई तेज की जाएगी, जिससे दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के नियमों का पालन कराया जा सके।”

इसके अलावा, जो व्यावसायिक गाड़ियाँ दिल्ली के लिए नहीं हैं, उन्हें शहर की सीमाओं से ही वापस मोड़ दिया जाएगा। खुले में निर्माण सामग्री ले जाने वाले और निर्माण या तोड़-फोड़ का कचरा ढोने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की जाएगी।

पुरानी गाड़ियों पर रहेगी विशेष नजर

विजयंता आर्या ने स्पष्ट किया कि पुरानी और अपनी उम्र पूरी कर चुकी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई पहले से जारी है और अब इसे और सख्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो वाहन पुराने हो चुके हैं, उन पर रोक लगाई गई है और यह जारी रहेगी। अगर वह सड़क पर दिखाई देती है तो उसको हम दूसरी तरफ भेज सकते हैं।” उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी अपील की ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुँच सकें।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →