बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, दिल्ली के मंत्री ने कहा- 'घिनौना, महिला-विरोधी चेहरा'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक महिला पत्रकार और महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। दिल्ली सरकार के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'…

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, दिल्ली के मंत्री ने कहा- 'घिनौना, महिला-विरोधी चेहरा'
(फोटो: IANS)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक महिला पत्रकार और महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। दिल्ली सरकार के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी पर यह हमला बोला। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

विज्ञापन

सिरसा ने अपने पोस्ट में दावा किया कि राहुल गांधी ने एक तीन महीने की गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया और उनके साथ अभद्रता की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने लिखा, "कांग्रेस और राहुल गांधी का घिनौना, महिला-विरोधी चेहरा एक बार फिर देश के सामने उजागर हो चुका है। ड्यूटी निभा रही तीन महीने की गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पाराशर को खुद राहुल गांधी ने धक्का दिया, अभद्रता की, जिसके बाद वे अस्पताल में इलाज करा रही हैं।"

पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की का भी आरोप

मंत्री सिरसा ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भी अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, "हद तो तब पार हो गई जब राहुल गांधी खुद एक महिला पुलिस कांस्टेबल को धक्का देते और अनुचित तरीके से छूते हुए कैमरे में कैद हुए। वहीं इनके गुंडों ने भी महिला पुलिसकर्मी को मारा-पीटा और बेशर्मी देखिए कि उसी हिंसा का वीडियो अपने हैंडल से डालकर छाती पीट रहे हैं।" इसी प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की दिख रही है।

कांग्रेस के नारे पर साधा निशाना

मजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जेएनयू में हुए यौन शोषण के मामलों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी ने इस नारे को बेनकाब कर दिया है। सिरसा ने अपने पोस्ट में कहा, "सिर्फ खोखले नारे लगाने से महिलाओं का सम्मान नहीं होता। अपनी इन आपराधिक हरकतों से भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुके राहुल गांधी को पीड़ित महिलाओं की चीखें और दर्द कभी समझ नहीं आएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता इस राजनीति का हिसाब जरूर करेगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →