Dhirendra Shastri पर विवाद का कांग्रेस ने जोड़ा RSS कनेक्शन तो मंत्री उषा ठाकुर ने विरोधियों को कह दिया देशद्रोही

9
Dhirendra Shastri पर विवाद का कांग्रेस ने जोड़ा RSS कनेक्शन तो मंत्री उषा ठाकुर ने विरोधियों को कह दिया देशद्रोही

Dhirendra Shastri पर विवाद का कांग्रेस ने जोड़ा RSS कनेक्शन तो मंत्री उषा ठाकुर ने विरोधियों को कह दिया देशद्रोही


बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवाद में बयानों का सिलसिला जारी है। कांग्रेस विधायक पी सी शर्मा ने शास्त्री का समर्थन करते हुए विवाद को आरएसएस और बीजेपी की साजिश बताया है। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने महाराज के विरोधियों को देशद्रोही करार दिया है।

 

हाइलाइट्स

  • धीरेंद्र शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद में आरएसएस की एंट्री
  • कांग्रेस विधायक पी सी शर्मा ने विवाद को बताया बीजेपी-आरएसएस की साजिश
  • मंत्री उषा ठाकुर ने बागेश्वर सरकार के विरोधियों को बताया देशद्रोही
भोपालःबागेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद में आरएसएस की भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने वैसे तो धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है, लेकिन आरएसएस पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। शर्मा ने कहा है कि बागेश्वर सरकार को सबसे पहले चुनौती नागपुर की एक संस्था ने दी। नागपुर आरएसएस का मुख्यालय तो है ही, महाराष्ट्र में बीजेपी की ही सरकार है। इसलिए उनके खिलाफ साजिश बीजेपी-आरएसएस के इशारे पर ही रची गई है। दूसरी ओर शिवराज सरकार में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ठाकुर ने विरोधियों को देशद्रोही करार दिया है।

नागपुर से ही क्यों हुई शुरुआत

नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री को उनकी शक्तियां साबित करने की चुनौती दी थी। इसके बाद ही ताजा विवाद शुरू हुआ। पी सी शर्मा ने कहा है कि यह सब नागपुर से ही क्यों शुरू हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बागेश्वर महाराज को हनुमान जी का आशीर्वाद मिला हुआ है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती को निंदनीय बताया है।

सारे विरोधी देशद्रोही

दूसरी ओर, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने वालों को देशद्रोही बताया है। ठाकुर ने कहा कि ऐसे षडयंत्र वर्षों से हो रहे हैं। जो लोग धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं, वे देशद्रोही हैं। जब-जब सनातन धर्म मजबूत होता है, देशद्रोही इस तरह की साजिशें रचते हैं। जब-जब राष्ट्रद्रोहियों को कष्ट होगा कि सनातन दृढ़ता से मजबूती से खड़ा है, तब तक इस प्रकार के षड्यंत्र बरसों से चले आ रहे हैं। ये जो लोग धीरेंद्र शास्त्री के पीछे पड़े हैं, वे और कुछ नहीं देशद्रोही हैं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News