गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
देश

धनबाद: घर में अकेले रहते थे पुजारी, गला घोंटकर और चाकू से गोदकर हत्या

झारखंड के धनबाद जिले में एक पुजारी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। गुरुवार को उनका शव कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ स्थित आवास से बरामद हुआ। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मृतक की पहचान मुन्ना पंडि…

धनबाद: घर में अकेले रहते थे पुजारी, गला घोंटकर और चाकू से गोदकर हत्या
(फोटो: IANS)

झारखंड के धनबाद जिले में एक पुजारी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। गुरुवार को उनका शव कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ स्थित आवास से बरामद हुआ। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मृतक की पहचान मुन्ना पंडित के रूप में हुई है, जो लिलोरी स्थान में पुरोहित का काम करते थे और अपने घर में अकेले रहते थे।

विज्ञापन

पुलिस को संदेह है कि उनकी हत्या गला घोंटने के बाद धारदार हथियार से वार करके की गई। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने गुरुवार को पुजारी के घर में कोई हलचल नहीं देखी। शक होने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। कतरास थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर के अंदर जांच की, जहां उन्हें मुन्ना पंडित का शव मिला।

पुलिस जांच और शुरुआती सबूत

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अजित कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के गले पर दबाव और शरीर पर तेज हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से इसकी जांच कर रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य मकसद की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →