Delhi Weather Forecast: थोड़ी ठंड है, थोड़ी उलझन… फरवरी में यह कैसा दिन आया है, पारा 32 के करीब है

16
Delhi Weather Forecast: थोड़ी ठंड है, थोड़ी उलझन… फरवरी में यह कैसा दिन आया है, पारा 32 के करीब है

Delhi Weather Forecast: थोड़ी ठंड है, थोड़ी उलझन… फरवरी में यह कैसा दिन आया है, पारा 32 के करीब है

दिल्ली-एनसीआर में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकांश घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। रजाई ओढ़ने पर भयंकर गर्मी हो रही है, वहीं रजाई न ओढ़ने पर हल्की-हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। सुबह में घने कोहरे से कोहराम और दोपहर में पसीने से हालत खराब है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों का कहना है कि जो मौसम अप्रैल में होता था, वह फरवरी में देखने को मिल रहा है। वहीं सड़कों पर गन्ने के रस के ठेले भी लगने लगे हैं, जबकि आमतौर पर मार्च महीने में होली के बाद गन्ने के रस के ठेले और अन्य पेय पदार्थ की दुकानें देखने को मिलती थी। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तामपान 31.5 डिग्री रहा, जो इस मौसम के औसत से 7 डिग्री अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 42 से 96 प्रतिशत रहा। सुबह के समय मध्य दर्जे का कोहरा भी दिखाई दिया। दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। पालम का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, लोदी रोड का 31.2 डिग्री, रिज का 30.8 डिग्री, आया नगर का 30.5 डिग्री, गुरुग्राम का 31.2 डिग्री, फरीदाबाद का 30.9 डिग्री, जाफरपुर का 30.7 डिग्री, नजफगढ़ का 32 डिग्री, नोएडा का 30.6 डिग्री, पीतमपुरा का 32.4 डिग्री, पूसा का 31.7 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्टस कांप्लेक्स का 31.8 डिग्री रहा।

जानें आज और आगे कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तामपान 32 और न्यूनतम तापमान 12 के आसपास रहेगा। इसके बाद 21 फरवरी से बढ़ते तापमान पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग सकती है, लेकिन इसमें अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है। 21 फरवरी को अधिकतम तामपान 31 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 22 फरवरी को यह 30 डिग्री पर आ जाएगा। 23 व 24 फरवरी को अधिकतम तामपान 29 डिग्री तक रह सकता है। 25 फरवरी को यह दोबारा बढ़ना शुरू हो जाएगा और 30 डिग्री पर पहुंच जाएगा।

इस वजह से बढ़ रहा है तापमान

इस वजह से बढ़ रहा है तापमान

स्काईमेट के अनुसार तापमान में इस असामान्य वृद्धि के दो कारण है। पहला इस बार पश्चिमी विक्षोब लगातार आ रहे हैं और यह कमजोर है। इस वजह से यह न तो बारिश करवा पा रहे हैं और न ही हिमपात। इसके अलावा इनके बीच का अंतर भी बहुत कम है। इसकी वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। यही हवाएं बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाती हैं। तापमान बढ़ने की दूसरी वजह एंटी साइक्लोन है जो पूर्वोत्तर अरब सागर के उपर था। अब यह दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में चला गया है। इसकी वजह से बलूचिस्तान, दक्षिण सिंध और थार के रेगिस्तान से गर्म और शुष्क हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत के साथ गुजरात, महाराष्ट्र तक पहुंच रही हैं।

मौसम गर्म लेकिन यहां छा रहा कोहरा

मौसम गर्म लेकिन यहां छा रहा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा रहा। जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान भी है। वहीं पश्चिमी हिमालय, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News