Delhi Weather: राजधानी फिर से भीषण लू की गिरफ्त में, ज्यादातर इलाकों में 11 और 19 अप्रैल का तापमान रहा सेम

159

Delhi Weather: राजधानी फिर से भीषण लू की गिरफ्त में, ज्यादातर इलाकों में 11 और 19 अप्रैल का तापमान रहा सेम

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः राजधानी एक बार फिर भीषण लू की चपेट में है। वहीं मौसम ने इस बार अपना अलग रंग दिखाया है। वह यह कि 19 और 11 अप्रैल को राजधानी के कई हिस्सों में मौसम की मिजाज लगभग समान रहा। हालांकि भीषण लू और लू की बात करें तो मंगलवार का दिन इस मामले में आगे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 14 से 69 प्रतिशत तक रहा। इस सीजन में पहली बार राजधानी के किसी इलाके में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा है। मंगलवार को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। रात के समय आंधी, हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां हो सकती हैं। आंधी के दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकते हैं। इसके बाद 21 और 22 अप्रैल को तापमान में गिरावट आएगी और यह 40 डिग्री से कम दर्ज होंगे। 21 अप्रैल को मौसमी गतिविधियां अधिक होंगी। बादल अधिक देखने को मिलेंगे। छिटपुट बारिश और आंधी की गतिविधियां भी हो सकती हैं। इसके बाद 23 अप्रैल से तापमान एक बार फिर बढ़ कर 40 डिग्री हो जाएगा। वहीं, 25 अप्रैल तक यह फिर से 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Delhi Heat Wave: फिर तेजी से गर्म होने लगा दिल्ली का मौसम, फिर चलेगी हीट वेव और बढ़ेगा तापमान
आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. आरके जेनामणि के अनुसार 11 और 19 अप्रैल इस सीजन में सबसे अधिक गर्म रहे हैं। यह इत्तफाक है कि दोनों दिन तीन जगहों लोदी रोड, सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान समान 42.6 डिग्री रहा। हालांकि 19 अप्रैल को अधिक गर्मी रही। सिर्फ गुरुग्राम में 11 अप्रैल की तुलना में थोड़ी कम गर्मी रही। यदि लू और भीषण लू की बात करें तो 12 में से आठ जगहों पर तापमान 43 से अधिक रहा। जबकि 11 अप्रैल को यह संख्या 7 थी।

navbharat times -Delhi Weather: दिल्लीवासियों को लू से जल्द राहत मिलने के आसार, अगले दो दिनों में गिरेंगी राहत की बूंदें
स्काईमेट के अनुसार 1 से 19 अप्रैल तक के सभी दिनों में राजधानी का तापमान सामान्य से अधिक रहा है। इस बार सफदरजंग में आठ दिन लू देखने को मिली है। 9 दिन तापमान 40 से अधिक रहा है। राजधानी के कुछ हिस्सों में 15 दिन लू का प्रकोप देखने को मिला है। सामान्य तौर पर अप्रैल के पहले कुछ दिनों में तापमान 35 और अंतिम दिनों में तापमान 38 के करीब रहता है। अप्रैल 2020 में औसत अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और 2021 में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इस बार पहले 18 दिनों में यह 40 डिग्री के करीब चल रहा है। 20 और 21 अप्रैल को मौसम की गतिविधियां जरूर मिलेंगी। लेकिन इसके बाद वीकेंड तक फिर से गर्मी अपने तेवर में होगी।

11 और 19 अप्रैल में अजब समानता

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link