Delhi Teen Rape case: पहले लगाया चोरी का आरोप फिर रोज करता था रेप, 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

43
Delhi Teen Rape case: पहले लगाया चोरी का आरोप फिर रोज करता था रेप, 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

Delhi Teen Rape case: पहले लगाया चोरी का आरोप फिर रोज करता था रेप, 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में फिर एक बार मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 48 साल के आरोपी पर एक 14 साल की नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगा है। यहीं नहीं इस जघन्य वारदात के चलते 14 साल की पीड़िता प्रेगनेंट हो गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुकर्रम अली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी खुद कॉल करके दी। आरोपी की घृणित मानसिकता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने पहले लड़की पर चोरी का आरोप लगाया और फिर एक जगह ले जाकर रोज रेप करता था। उसने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए।

पुलिस ने क्या बताया यहां जानिए

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एक लड़की से संबिधित कॉल आया था। जब महिला अधिकारी उस अस्पताल में पहुंची तो पता चला कि एक 14 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। और पूछने पर पता चला कि उसकी सलमान नाम के किसी शख्स के साथ दोस्ती थी। सलमान ने दोस्ती के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसके साथ 5-6 बार रेप किया। पीड़िता ने आगे बताया कि विरोध करने पर वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था।

पुलिस को झूठी कहानी सुनाने को कहा था
पीड़िता के बताने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी का नाम मुकर्रम है। पीड़िता उसकी दुकान में अक्सर कोल्ड ड्रिंक लेने जाया करती थी। एक दिन जब लड़की उसकी दुकान में गई तो मुकर्रम ने लड़की पर फोन चोरी का आरोप लगाकर उसे नंद नगरी ले गया। वहां उसने पीड़िता को चाय में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठाकर मुकर्रम ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और रेप किया। यही नहीं मुकर्रम ने पीड़िता को पुलिस आने पर झूठी कहानी सुनाने को भी कहा था।

वजीराबाद में 4 साल की बच्ची के साथ रेप
वजीराबाद इलाके में चार साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप मकान मालिक के भतीजे पर है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला बुराड़ी इलाके का है, जहां करीब चार साल की बच्ची परिवार के साथ रहती है। बच्ची की मां ने अपने बयान में कहा कि वह अपने पति और बच्ची के साथ किराये के कमरे में रहती है। पिछले पांच साल से बगल वाले कमरे में मकान मालिक का भतीजा और एक अन्य रिश्तेदार रहते हैं। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि रात करीब 9 बजे उसकी नाबालिग बेटी बगल के उस कमरे में खेलने गई थी। थोड़ी देर में रोते हुए वह वापस आई। उसने बताया कि मकान मालिक के भतीजे ने गलत काम किया है। शिकायत पर पुलिस को सूचित किया। उसके बाद पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई गई। वजीराबाद पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News