मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली: 15 लाख परिवारों को दिवाली का तोहफा, खातों में भेजी गई LPG सिलेंडर की राशि

दिल्ली में 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को दिवाली के मौके पर सरकार से आर्थिक सहायता मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन…

दिल्ली: 15 लाख परिवारों को दिवाली का तोहफा, खातों में भेजी गई LPG सिलेंडर की राशि
(फोटो: IANS)

दिल्ली में 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को दिवाली के मौके पर सरकार से आर्थिक सहायता मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन परिवारों को एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह राशि 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (डीबीटी) के जरिए भेजी गई।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक बटन दबाकर सहायता राशि जारी की और कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। यह कदम सरकार के उस चुनावी वादे का हिस्सा है, जिसमें होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की बात कही गई थी। सरकार ने होली पर भी इसी तरह की सहायता प्रदान की थी।

सरकार का वादा पूरा: लाभार्थी

इस योजना का लाभ पाने वाले लोगों ने सरकार के इस कदम पर खुशी जाहिर की है। अशोक विहार की जेजे कॉलोनी में रहने वाली अंजू ने IANS से कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं और हमें यहां बुलाकर सम्मानित करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का धन्यवाद करती हूं। हमारे बारे में सोचा गया, यह बड़ी बात है। सीएम ने जो वादा किया था, वह समय पर पूरा किया गया।"

एक अन्य लाभार्थी प्रेम लता ने इसे दीपावली का "अच्छा तोहफा" बताते हुए कहा कि होली और दिवाली पर सिलेंडर मिलने से काफी राहत मिलेगी। वहीं, मंडावली की आरती देवी ने कहा, "आर्थिक सहायता के लिए पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता का दिल से धन्यवाद व्यक्त करती हूं। सीएम ने जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया है।"

"जनसेवा कर रही है सरकार": मनजिंदर सिंह सिरसा

कार्यक्रम के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया को बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन यह राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में कहा था कि हम अपनी बहन-बेटियों के लिए होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था करेंगे।"

सिरसा ने बताया, "उसी कड़ी में, जहां हमने होली पर सिलेंडर दिए थे, वहीं मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में मुफ्त सिलेंडर के लिए 142 करोड़ की राशि भेजने का काम किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 27 साल बाद दिल्ली में ऐसी सरकार आई है जो ईमानदारी से जनता की सेवा कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →