दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए उठाया कदम

382
दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए उठाये कदम
दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए उठाये कदम

देश-प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, ऐसे में देश-प्रदेश की कानून व्यवस्था को कड़े बनाये जाने के लिए अलग-अलग कदम उठाये जा रहे है। देश की राजधानी में महिलाओं से संबंधित वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते वारदातों की वजह से राजधानी के कानून व्यवस्था पर जमकर सवाल खड़े जा रहे है। ऐसे में दिल्ला पुलिस ने एक ठोस कदम उठाया है। जी हाँ, दिल्ली पुलिस ने महिलाओं से जुड़े हुए अपराधों को रोकने के लिए एक नयी रणनीति बनाई है। आइये जानते है कि आखिर दिल्ली पुलिस ने महिलाओं से जुड़े हुए अपराधों को रोकने के लिए क्या खास कदम उठाया है।

दिल्ली पुलिस ने उबर टैक्सी कंपनी के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक कदम उठाया है। महिला यात्री टैक्सियों में यात्रा के दौरान उबर की एप्लीकेशन के जरिए दिल्ली पुलिस की महिला सुरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन ‘हिम्मत’ का भी इस्तेमाल कर सकती है। उबर के साथ अपनी तरह की इस पहली सहभागिता को लेकर दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि इससे हिम्मत एप्लीकेशन की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पुलिस का कहना है कि 2015 में शुरू किये जाने के बाद से करीब 90,000 लोगों ने हिम्मत एप्लीकेशन डाउनलोड की है और इस वर्तमान समय में इसके 31,000 से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। दिल्ली पुलिस दावा कर रही है, इस कदम से महिलाएं ज्यादा से हिम्मत ऐप से जुड़ेंगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा करने में उनको आसानी रहेगी। साथ ही महिलाएं भी बिना डर के यात्रा कर सकेंगी। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल खड़े किये जाते है, महिलाएं शाम को घर से निकलने में भी सहमी हुई होती है, ऐसे में दिल्ली पुलिस का यह कदम महिलाओं के अंदर सेडर निकालने में सफल हो सकता है।

बहरहाल, दिल्ली पुलिस अपने इस कदम का चाहे जितना दावा कर ले, लेकिन दिल्ली पुलिस का यह दावा खोखला है या फिर सही यह तो दिल्ली में महिलाओं से संबंधित अपराधों के रूकनें पर ही पता लगेगा।