दिल्लीवालों का गर्मी से बुरा हाल, 45 डिग्री तक का पहुंचा तापमान

265
india gate, heat day

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। दरअसल, गर्मी बढ़ने से कई राजधानी के कई इलाक़ों में पारा 45 डिग्री तक पहुंचा गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह तक दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से कोई राहत मिलती हुई नज़र नहीं आ रही है।

High temperature -

दरअसल, बीते दिन यानी बुधवार को कड़कड़ाती धूप पड़ने के कारण कई जगहों में तेज़ गर्मी रही। मौसम विभाग द्वारा दर्ज किए गए तापमान की बात करें तो बुधवार को सफदरजंग केन्द्र में   अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज़्यादा है। वहीं, सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़, सबसे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पालम और आयानगर केन्द्र में दर्ज किया गया है, जो दिल्ली में सबसे ज़्यादा रहा है। फिलहाल, इस हफ्ते के अंत तक दिल्लीवासियों को तपती धूप और लू से राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।