Delhi NCR Rain News LIVE: दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम… बारिश लाई आफत, आज भी बचकर निकलें

98
Delhi NCR Rain News LIVE: दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम… बारिश लाई आफत, आज भी बचकर निकलें

Delhi NCR Rain News LIVE: दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम… बारिश लाई आफत, आज भी बचकर निकलें

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। शनिवार को कई जगह स्कूल बंद हैं। लोगों को घर से काम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। फरीदाबाद में बारिश के चलते शहर के तीनों अंडरपास बंद कर दिए गए हैं। नगर निगम कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गुरुग्राम में भी जगह-जगह जलभराव है। बारिश की संभावना देखते हए नोएडा, गाजियाबाद में 8वीं तक के सभी स्कूल शनिवार को भी बंद रहेंगे। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश और ट्रैफिक से जुड़ी सभी अपडेट्स देखिए।

बारिश ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, आज भी येलो अलर्ट जारी

यह वक्त मॉनसून के जाने का होता है, लेकिन बारिश ऐसी हो रही मानो अभी तो शुरुआत है। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सितंबर के अंतिम दिनों में इतनी बारिश नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सोमवार से राहत मिल सकती है।

आज कैसा रहेगा दिल्‍ली का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को राजधानी में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 26 सितंबर से बारिश में कमी आएगी। तापमान भी बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, पूरे दिल्‍ली और एनसीआर में गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बारिश होगी। IMD ने एक ट्वीट में भारत के ऊपर बादलों की ताजा स्थिति की जानकारी भी दी।

दिल्‍ली-एनसीआर में वीकेंड पर बारिश जारी रहेगी…

94408560 -

मौसम वैज्ञानिक रंजीत सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के मिलने की वजह से बारिश हो रही है। आमतौर पर सितंबर के अंतिम दिनों में मॉनसूनी हवाओं में नमी नहीं होती। इससे कभी कभार जब पश्चिमी विक्षोभ आ जाता है तो बारिश हो जाती है। इस बार मॉनसूनी हवाओं में काफी नमी है। इस पर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट में जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। प्रशासन को बचाव कार्यों के संसाधन तैयार करने होते हैं।

अबकी बार देर से लौटेगा मॉनसून

मॉनसून के जाने की तारीख आम तौर पर 25 सितंबर होती है, लेकिन इस बार थोड़ा देरी से मॉनसून लौटेगा। 30 सितंबर तक बारिश के चांस बने हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं। लो प्रेशर बना हुआ है। ये बंगाल की खाड़ी से आया है। पंजाब तक इसी तरह का मौसम बना हुआ है।

महेश पलावत, स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेजिडेंट

गुरुग्राम में लगी रहेगी बारिश की झड़ी

94408725 -

गुड़गांव में तीन दिन से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक बन गई है। मौसम विभाग ने इस वीकेंड बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के प्रभाव से पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। गुड़गांव और मेवात क्षेत्र में तेज बारिश हुई है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश की सारी कमी पूरी

94408766 -

गुरुवार से हो रही बारिश ने पिछले सभी दिनों की पानी की कमी को पूरा कर दिया। सितंबर में ही सर्दी का एहसास होने लगा। रात में भी ठंडक होने लगी। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अब शनिवार को भी दिन में हल्की फुल्की बारिश होती रहेगी। 26 सितंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है। सितंबर के आखिर में या अक्टूबर की शुरुआत में दिल्ली से मॉनसून हटने की संभावना है। फिर मौसम साफ होने लगेगा।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News