Delhi NCR Rain News : नोएडा में बारिश के बाद उमस से राहत, दिल्ली में भी छाए बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम

234
Delhi NCR Rain News : नोएडा में बारिश के बाद उमस से राहत, दिल्ली में भी छाए बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Rain News : नोएडा में बारिश के बाद उमस से राहत, दिल्ली में भी छाए बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम

नोएडा में लोगों के वीकेंड की शुरुआत बारिश के साथ हुई। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) के कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

 

हाइलाइट्स

  • नोएडा एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश
  • दिल्ली में आसमान में छाए बादल, हल्की बारिश का अनुमान
  • IMD ने कहा- गाजियाबाद, दादरी में बरस सकते हैं बादल
नई दिल्ली : दिल्ली में भले ही बादल छाए हों लेकिन नोएडा एक्सटेंशन और आसपास रहने वाले लोगों के वीकेंड की शुरुआत बारिश की फुहारों से हुई। नोएडा में शुक्रवार के बाद भी शनिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। साथ ही उमस से भी लोगों को राहत मिली। बारिश होने की वजह से 24 घंटे में नोएडा का तापमान 4 डिग्री कम हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अब मौसमी गतिविधियां कम होने वाली हैं। दिल्ली एनसीआर में हल्की फुल्की बारिश अभी जारी रहेगी। ऐसे में तापमान में भी उतार चढाव बना रहेगा।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। तापमान में इजाफा हो सकता है। 7 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 9 से 11 अगस्त तक बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इसकी वजह से उमस भरी तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इस दौरान तापमान भी 35 से 35 डिग्री तक रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार 8 से 10 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान भी बढ़ेंगे और नमी भी रहेगी। जिसकी वजह से लोगों को काफी अधिक परेशानी हो सकती हैं। वहीं, मौसम का हाल बताने वाली कुछ प्राइवेट वेबसाइट के अनुसार 7 अगस्त के बाद अगली तेज बारिश 16 अगस्त के आसपास हो सकती है। इस बीच तापमान भी बढ़ेगा।

noida extension

नोए़डा एक्सटेंशन में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना। फोटो- एनबीटी ऑनलाइन

तापमान में गिरावट लेकिन उमस कर रही परेशान
राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से तापमान में गिरावट आई। कई जगहों पर शनिवार देर शाम तक बारिश होती रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि उमस ने दोपहर तक लोगों को परेशान किया। बारिश के बावजूद लोग पसीने से तरबतर थे। हवा में नमी का स्तर 87 से 97 प्रतिशत तक बना रहा।

गुड़गांव : अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
गुड़गांव में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद वीकेंड में भी शहर के लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह आठ बजे तक ही 7.4 एमएम बारिश हो चुकी थी। वहीं इस सीजन में अब तक 253.6 एमएम बारिश हुई है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि गुड़गांव में सामान्य बारिश ही हो रही है। अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link