Delhi MCD Exit Poll: दिल्ली एमसीडी चुनाव में अरविंद केजरीवाल और AAP को क्या हासिल हुआ?

174
Delhi MCD Exit Poll: दिल्ली एमसीडी चुनाव में अरविंद केजरीवाल और AAP को क्या हासिल हुआ?

Delhi MCD Exit Poll: दिल्ली एमसीडी चुनाव में अरविंद केजरीवाल और AAP को क्या हासिल हुआ?

नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। बीजेपी दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इससे पहले दिल्ली-एमसीडी चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होता था। लेकिन अब आम आदमी पार्टी मुकाबले में हैं और बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। दो एग्जिट पोल के नतीजे भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिले हैं। 250 सीटों में से बीजेपी को 69 से 91 और आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी AAP को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। बीजेपी को 84 से 94, आप को 146- 156 और कांग्रेस को 6-10 और अन्य को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के नतीजों से लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल और आप को एमसीडी चुनाव से बहुत कुछ मिल गया है। हालांकि अभी अंतिम फैसला तो 7 दिंसबर को ही आएगा।


आम आदमी पार्टी को मिला जनता का बेशुमार प्यार

5 साल पहले वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी ने पहली बार निगम में ताल ठोकी थी और उसने तीनों निगमों में कांग्रेस को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले साल 2007 और 2012 के चुनाव में बसपा ने भी ताल ठोकी, लेकिन वह दोनों बार कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। मगर मात्र 5 सालों में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता दिल्ली में इतनी बढ़ गई कि लोगों ने AAP को दिल खोलकर वोट दिए हैं, जिससे बीजेपी का डेढ़ दशक का राज हिलता दिख रहा है।

जानें किस कम्युनिटी के कितने वोट मिले

न्यूज चैनल ‘आज तक’ के एग्जिट पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी (AAP) को स्थानीय मुद्दों पर दिल्लीवालों का चौतरफा समर्थन मिल रहा है। एग्जिट पोल में विधानसभा चुनाव के बाद एमसीडी में भी झाड़ू चलने का इशारा किया गया है। सर्वें के मुताबिक आप को पूर्वांचलियों का 43 पर्सेंट, पंजाबियों का 58 पर्सेंट, दिल्लीवासियों का 42 पर्सेंट, बंगालियों का 42 पर्सेंट, साउथ इंडियन का 58 पर्सेंट, पहाड़ियों का 36 पर्सेंट और अन्य में 42 पर्सेंट लोगों ने समर्थन दिया।

Delhi MCD Exit Poll 2022 LIVE: एमसीडी पर किसका होगा कब्जा? आप के लिए आ गई है गुड न्यूज!

48 सीटों से सीधे 100 का आंकड़ा पार!

साल 2017 में दिल्ली एमसीडी की 270 सीटों में से बीजेपी को 181, आम आदमी पार्टी को 48, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटों पर जीत मिली थी। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 63 सीटों में से 47 पर बीजेपी, 11 पर आम आदमी पार्टी, 3 पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य की जीत हुई थी। उत्तरी दिल्ली की 103 सीटों में से 64 पर बीजेपी, 21 पर आम आदमी पार्टी, 15 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर अन्य की जीत हुई थी। दक्षिणी दिल्ली की 104 सीटों में से 70 पर बीजेपी, 16 पर आम आदमी पार्टी, 12 पर कांग्रेस और 6 सीटों पर अन्य की जीत हुई थी।

AAP ने दिया बीजेपी को बड़ा झटका
साल 2017 में एमसीडी चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यह मोदी सरकार के काम की जीत है। शाह ने कहा कि दिल्ली के परिणाम ने बीजेपी के विजय रथ को आगे बढ़ाया है। एमसीडी चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने जनता का शुक्रिया अदा किया। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि दिल्ली एमसीडी 2022 के नतीजों में आम आदमी पार्टी इतनी बड़ी छलांग लगाएगी। हालांकि भी एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, अंतिम रिजल्ट तो 7 दिसंबर को ही पता चलेगा।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News