सोमवार, 14 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली: आया नगर में जिम ट्रेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 गोलियां मारकर हत्या

दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर पर कई राउंड गोलियां चला दीं। इस हमले में जिम ट्रेनर विजय कुमार की मौत हो गई। समाचार एजेंसी IANS के…

दिल्ली: आया नगर में जिम ट्रेनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 गोलियां मारकर हत्या
(फोटो: IANS)

दिल्ली के आया नगर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर पर कई राउंड गोलियां चला दीं। इस हमले में जिम ट्रेनर विजय कुमार की मौत हो गई। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, यह घटना दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10.30 बजे हुई। हमलावरों ने लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिससे विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

आपसी रंजिश और पुराना कनेक्शन

पुलिस की शुरुआती जांच पुरानी दुश्मनी की ओर इशारा कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस हत्याकांड का संबंध पिछले साल इसी इलाके में हुई एक और वारदात से हो सकता है। पुलिस के अनुसार, पिछले साल नवंबर में एक डेयरी संचालक की 50 से 60 राउंड गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शक है कि उसी गैंग ने या उसके साथियों ने इस घटना को भी अंजाम दिया है।

हालांकि, पिछले हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी फिलहाल जेल में हैं, लेकिन पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं उनके सहयोगियों ने ही जिम ट्रेनर की हत्या तो नहीं की है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।

इलाके में तनाव, SSB तैनात

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से सबूत जुटाए। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आया नगर गांव में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →