शनिवार, 5 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 नौकरियों का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पद खाली

अगर आप दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक…

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 नौकरियों का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पद खाली
(फोटो: IANS)

अगर आप दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन पदों पर कितनी भर्तियाँ?

जारी की गई 150 रिक्तियों में से 117 पद सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के और 33 पद पर्सनल असिस्टेंट (PA) के लिए हैं। श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (117 पद): सामान्य-43, EWS-14, OBC-NCL-32, SC-16, ST-12
  • पर्सनल असिस्टेंट (33 पद): EWS-7, OBC-NCL-16, SC-5, ST-5

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान और अंग्रेजी में टाइपराइटिंग का कौशल होना भी अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से जुड़ी सभी ज़रूरी तारीखें नीचे दी गई हैं:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 सितंबर, सुबह 11 बजे से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर तक
  • फॉर्म में सुधार की तिथि: 12 अक्टूबर (सुबह 11 बजे) से 14 अक्टूबर (सुबह 11 बजे) तक

आवेदन पत्र भरते समय सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,300 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इस पर लागू ट्रांजैक्शन शुल्क अलग से देना होगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

योग्य उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। अंतिम रूप से चयनित होने पर, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल 8 (ग्रुप-बी) के तहत और पर्सनल असिस्टेंट (PA) को लेवल 7 (ग्रुप-बी) के तहत मासिक वेतन मिलेगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →