Delegation met Nitin Gadkari – नितिन गडकरी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दरभंगा न्यूज

5
Delegation met Nitin Gadkari – नितिन गडकरी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दरभंगा न्यूज

Delegation met Nitin Gadkari – नितिन गडकरी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दरभंगा न्यूज

ऐप पर पढ़ें

दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मिला। समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक प्रो. अमरेन्द्र कुमार झा एवं कौशल पाठक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पृथक मिथिला राज्य गठन सहित 35 अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने अलग मिथिला राज्य का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने मांगों पर विचार करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में अभिनेता अंजनी कुमार, पं. संजीव योगी, रविन्द्र मिश्र, डॉ. कन्हैयाजी झा, डॉ. समरेन्द्र पाठक, सजन झा, मदन कुमार झा, सुजीत मिश्र आदि थे।
खराब मौसम में भी नहीं थमे भक्तों के कदम

दरभंगा। जय श्यामा माई नामधुन संकीर्तन के छठे दिन गुरुवार को को खराब मौसम के बावजूद मां श्यामा का दरबार श्यामा भक्तों से गुलजार रहा। खराब मौसम को देखते हुए नवाह यज्ञ संचालन समिति की बैठक न्यास कार्यालय में हुई। समिति के अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौसम के अचानक बदलते हुए मिजाज को देखते हुए तत्काल सभी काउंटर, जप स्थली एवं हवन-स्थल के ऊपर पूर्व से कार्य कर रहे संवेदक की देखरेख में अविलंब तिरपाल लगाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

उमेश कुशवाहा को नेताओं ने दी बधाई

दरभंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की ओर से दरभंगा के जिला प्रभारी के रूप में उमेश कुशवाहा को नियुक्त करने पर जिला भाजपा की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इनकी नियुक्ति से उत्साह देखा जा रहा है। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा, राजेश रंजन, संजीव साह, बबलू झा, कन्हाई पासवान, अमलेश झा, विनय दास, संजीव गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजू झा, रतन पासवान, ब्रह्मदेव कुमार पासवान, अशोक पासवान शशि किशोर हैं।

बिहार का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त : सांसद

दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस आलाकमान अपने नेताओं को समझाए कि वो बिहार को लेकर ऐसी ओछी बयानबाजी न करें। श्री ठाकुर ने कहा कि रेवंत रेड्डी को अपने बिगड़े बोल के कारण बिहार के लोगों से माफी मांगनी होगी। उन्हें बिहार के लोगों के डीएनए के बारे में जानकारी नहीं है। स्वाभिमान और परिश्रम बिहारियों के डीएनए में शामिल हैं। वे पसीने की कमाई खाते हैं, चापलूसी नही करते।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News