DC vs RCB live score: बैंगलोर का चौथा विकेट गिरा, प्रभुदेसाई लौटे पवेलियन DC vs RCB IPL 2022 Match live score updates Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore ipl match live hindi commentary
DC vs RCB IPL 2022 Match live score :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 9.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ही अनुज रावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली 12 के स्कोर पर रन आउट हुए। दिल्ली की टीम में सरफराज खान के स्थान पर मिचेल मार्श को जगह मिली है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में हर्षल पटेल की वापसी हुई है। उन्होंने आकाशदीप की जगह शामिल किया गया है।
आरसीबी ने लगातार तीन जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में उसे 23 रन से हरा दिया था। दूसरी तरफ दिल्ली पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 44 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरी है।
Sat, 16 Apr 2022 08:18 PM
DC vs RCB
कुलदीप यादव इस मैच में अपने पहले ही ओवर में काफी महंगे साबित हुए हैं। मैक्सवेल ने दो चौका और 2 छक्का लगाया। इस ओवर में कुलदीप ने 23 रन लुटाए।
Sat, 16 Apr 2022 08:14 PM
IPL live score update
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजो ने दमदार प्रदर्शन से बैंगलोर की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। बैंगलोर की टीम 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 47 रन बना सकी है। मैक्सवेल और सुयांश क्रीज पर मौजूद हैं।
Sat, 16 Apr 2022 08:07 PM
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore- विराट कोहली हुए रन आउट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। ललित यादव ने नॉन स्ट्राइकर पर डायरेक्ट थ्रो करके कोहली को रन आउट किया। कोहली ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। इस पारी में वह सिर्फ 1 चौका लगा सके।
Sat, 16 Apr 2022 08:04 PM
DC vs RCB live score:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पावरप्ले में 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 40 रन ही बना सकी है। कोहली और मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
Sat, 16 Apr 2022 07:53 PM
ipl match live score
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मैक्सवेल और कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। बैंगलोर ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 24 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अब तक कसी हुई गेंदबाजी की है।
Sat, 16 Apr 2022 07:47 PM
RCB vs DC live update- फाफ डुप्लेसी हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। खलील अहमद ने उन्हें कैच आउट करवाया। फाफ ने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
Sat, 16 Apr 2022 07:40 PM
DC vs RCB- अनुज लौटे पवेलियन
सलामी बल्लेबाज अनुज रावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर उनको एलबीडब्ल्यू आउट किया। रावत ने सिर्फ एक गेंद का सामना किया।
Sat, 16 Apr 2022 07:37 PM
IPL live score update
मुस्तफिजुर ने पहले ओवर में आरसीबी के कप्तान डुप्लेसी को थोड़ा परेशानी में डाला। लेकिन फाफ तीसरी गेंद पर चौका लगाने में कामयाब रहे।
Sat, 16 Apr 2022 07:28 PM
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore
बैंगलोर के लिए फाफ डुप्लेसी और अनुज रावत पारी की शुरुआत करेंगे। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ दोनों सस्ते में आउट हो गए थे, जिसके कारण टीम काफी दबाव में आ गई थी। इन दोनों से टीम आज बेहतर शुरुआत की उम्मीद कर रही होगी।
Sat, 16 Apr 2022 07:13 PM
ipl match live score
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। दिल्ली ने सरफराज खान की जगह मिशेल मार्श को अपना पहला मैच खेलने का मौका दिया है। आरसीबी की टीम में हर्षल पटेल की वापसी हुई है। उन्हें आकाशदीप की जगह लिया गया है।
Sat, 16 Apr 2022 07:06 PM
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore- दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद
Sat, 16 Apr 2022 07:00 PM
RCB vs DC live update
मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करेंगे। उनको कप्तान ऋषभ पंत ने कैप सौंपी है।
Sat, 16 Apr 2022 06:46 PM
DC vs RCB
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। बैंगलोर और दिल्ली का आईपीएल में 27 बार आमना-सामना हो चुका है। आरसीबी ने 27 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है।
Sat, 16 Apr 2022 06:33 PM
IPL live score update संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (c/wk), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद
Sat, 16 Apr 2022 06:21 PM
DC vs RCB
RCB के लिए बल्लेबाजी में डुप्लेसी और युवा अनुज रावत ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी है जबकि दिनेश कार्तिक ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं। शाहबाज अहमद और सुयश प्रभुदेसाई ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Sat, 16 Apr 2022 06:05 PM
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore
अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और डेथ ओवरों के कौशल के लिये मशहूर हर्षल आरसीबी की टीम के अहम अंग हैं और डुप्लेसी ने स्वीकार किया कि टीम को उनकी कमी खली। हर्षल अपनी चचेरी बहन की मौत के कारण बायो बबल से बाहर निकल गये थे। गुजरात के इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट लिये थे तथा अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी से वह टी20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक के रूप में उभरे हैं।
Sat, 16 Apr 2022 05:57 PM
DC vs RCB live score
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।