DC vs MI, WPL Final LIVE Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस खिताबी जंग, जानिए, कब और कैसे देखें महिला प्रीमियर लीग फाइनल

7
DC vs MI, WPL Final LIVE Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस खिताबी जंग, जानिए, कब और कैसे देखें महिला प्रीमियर लीग फाइनल


DC vs MI, WPL Final LIVE Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस खिताबी जंग, जानिए, कब और कैसे देखें महिला प्रीमियर लीग फाइनल

Women’s Premier League 2023 Final Live Streaming: आज महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खिताबी जंग होगी। मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली डीसी टेबल टॉपर रही और उसने सीधे फाइनल में एंट्री की। वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली एमआई ने एलिमिनेटर जीतने के बाद खिताबी मुकाबले में कदम रखा। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते रोमांचक टक्कर होने की उम्मीद है। दिल्ली और मुंबई पहली बार आयोजित टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की फिराक में होंगी। चलिए, जानते हैं फाइनल के लाइव प्रसारण की डिटेल्स।

कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मुकाबला 26 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का फाइनल?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच मुंबई के ब्रोबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का फाइनल?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर होगा डब्ल्यूपीएल फाइनल का प्रसराण?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। 

कैसे देखें डब्ल्यूपीएल फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग?

डब्ल्यूपीएल फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप मैच से संबंधित खबरें और लाइव अपडेट्स लाइव हिंदुस्तान पर पढ़ सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजेन कप्प, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, मिन्नू मणि, अपर्णा मंडल, तीता साधु, स्नेहा दीप्ति, जसिया अख्तर, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली साइवर, मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला, हुमैयरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हीथर ग्राहम, क्लो ट्राइटन।



Source link