DC vs LSG: ट्रिस्टन स्टब्स बने IPL 2024 में ‘डेथ ओवर किंग’, एक झटके में दिनेश कार्तिक के 2 रिकॉर्ड टूटे

5
DC vs LSG: ट्रिस्टन स्टब्स बने IPL 2024 में ‘डेथ ओवर किंग’, एक झटके में दिनेश कार्तिक के 2 रिकॉर्ड टूटे


DC vs LSG: ट्रिस्टन स्टब्स बने IPL 2024 में ‘डेथ ओवर किंग’, एक झटके में दिनेश कार्तिक के 2 रिकॉर्ड टूटे

ऐप पर पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने मंगलवार को तूफानी अर्धशतीय पारी खेली। उन्होंने आईपीएल 2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम तीन चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। स्टब्स ने अक्षर पटेल (10 गेंदों में नाबाद 14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी की और डीसी को 208/4 के स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स ने एक झटके में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के दो रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

दरअसल, स्टब्स आईपीएल 2024 में डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 16 से 20 ओवरों के बीच 252 रन बनाए। वहीं, कार्तिक ने 226 रन बटोरे हैं। एलएसजी के निकोलस पूरन (221) तीसरे पायदान पर हैं। स्टब्स इसके अलावा डेथ ओवरों में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 20 छक्के मारे हैं। कार्तिक (19) दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर शिवम दुबे (16) तीसरे नंबर पर है। हालांकि, कार्तिक के पास स्टब्स को पछाड़कर यह दोनों रिकॉर्ड फिर से अपने नाम करने का मौका है। आरसीबी को आखिरी लीग मैच 18 मई को सीएसके के विरुद्ध खेलना है।

आईपीएल 2024 में डेथ ओवरों में सर्वाधिक रन

252 – ट्रिस्टन स्टब्स

226 – दिनेश कार्तिक

211 – निकोलस पूरन

205 – टिम डेविड

177 – शिवम दुबे

आईपीएल 2024 में डेथ ओवरों में सर्वाधिक छक्के

20 – ट्रिस्टन स्टब्स

19- दिनेश कार्तिक

16 – शिवम दुबे

15 – निकोलस पूरन

15 – हेनरिक क्लासेन

14 – टिम डेविड

स्टब्स और अभिषेक पोरेल (33 गेंदों में 55, पांच चौके, चार सिक्स) की फिफ्टी के दम पर दिल्ली ने अपने आखिरी लीग मैच में चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पारी की दूसरी गेंद पर दिल्ली को बड़ा झटका लगा। अरशद ने शानदार लय में चल रहे खतरनाक जेक फ्रेजर-मैकगर्क को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। पोरेल ने दूसरे विकेट के लिए शाई होप (38) के साथ 92 रन की साझेदारी की। होप ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के ठोके। कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 33 रन जुटाए। एलएसजी के लिए रवि बिश्नोई ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। नवीन उल हक को दो शिकार किए।



Source link