दाऊद का साथी तारीक परवीन मुंबई पुलिस की गिरफ्त में

217
EXTORTION
EXTORTION

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के करीबी परवीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने तारिक पर जबरन वसूली का आरोप लगा दिया है। एस्प्लेनेड कोर्ट ने तारिक को 13 फरवरी तक पुलिस ने हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक तारिक को दक्षिणी मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया था।

जैसे ही मुंबई पुलिस ने परवीन को अपनी गिरफ्त में लिया उसी के बाद से जबरन वसूली को अंजाम देने वाले तमाम कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परवीन के साथ-साथ दाउद के साथी लकड़वाला और फर्नीचरवाला के खिलाफ भी जबरन वसूली के मामले दर्ज किए हैं।

302SDSCDV 1 -

तारिक परवीन दाउद इब्राहिम और उसके खास साथी छोटा शकील के करीबी में से एक है माना जाता है। मुंबई के एक कारोबारी ने परवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने परवीन को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : कैसे एक तरफा प्यार ने ली महिला टीचर की जान ?

परवीन को दाउद के गैरकानूनी धंधो का मास्टरमाइमंड के तोर पर जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर लकड़वाला के खिलाफ भी मुंबई में लगभग पच्चीस मामले पहले से ही दर्ज हैं। एक – एक कर दाउद के साथी तक पुलिस पहुंच रही है और आपने शिकंजे में ले रही है। फिलाल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की तलाश भी चल रही है अभी तक पुलिस को उस तक पहुंचने का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसे भी जल्द से जल्द अपनी गिरफ्त में लेने की जदोजहत में जुट गई है।