शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

असम पशुपालन विभाग में 72 फील्ड असिस्टेंट की भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और योग्यता

असम में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के पशुपालन और पशु चिकित्सा निदेशालय (DAHV) ने 72 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार…

असम पशुपालन विभाग में 72 फील्ड असिस्टेंट की भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और योग्यता
(फोटो: IANS)

असम में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के पशुपालन और पशु चिकित्सा निदेशालय (DAHV) ने 72 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ये नियुक्तियां केंद्र सरकार की 'इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे' (ISS) योजना के तहत फील्ड असिस्टेंट (सांख्यिकी)/एन्यूमरेटर के पदों पर की जाएंगी।

विज्ञापन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर सुबह 11 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार डीएएचवी-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन में सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, गणित, समाज विज्ञान, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से कम से कम एक विषय पढ़ा होना अनिवार्य है। एक अन्य विकल्प के तौर पर, किसी भी विषय में स्नातक के साथ 12वीं कक्षा में गणित में न्यूनतम 50 अंक पाने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान और हाई स्कूल (HLSC) स्तर पर अंग्रेजी के साथ एक स्थानीय भाषा (असमिया, बंगाली या बोडो) का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से 70,000 रुपये के बेसिक सैलरी वाले पे-बैंड में रखा जाएगा। इसके साथ ही 5,600 रुपये प्रति माह का ग्रेड-पे और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

पदों का श्रेणी-वार विवरण

कुल 72 रिक्तियों में से 37 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। इसके अलावा, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 18, एसटी(पी) के लिए 7, एससी के लिए 5, एसटी(एच) के लिए 4, दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए 3, पूर्व-सैनिकों के लिए 2 और ओबीसी चाय जनजाति/आदिवासी समुदाय के लिए 1 पद आरक्षित है। इनमें महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →