Advertising
Home Breaking News Hindi Cyclone Yaas : चक्रवात ‘यास’ के कारण बिहार-झारखंड की कौन-कौन ट्रेनें रद्द…देखिए...
Advertising
<

Cyclone Yaas : चक्रवात ‘यास’ के कारण बिहार-झारखंड की कौन-कौन ट्रेनें रद्द…देखिए पूरी लिस्ट

109
Cyclone Yaas : चक्रवात ‘यास’ के कारण बिहार-झारखंड की कौन-कौन ट्रेनें रद्द…देखिए पूरी लिस्ट


Cyclone Yaas : चक्रवात ‘यास’ के कारण बिहार-झारखंड की कौन-कौन ट्रेनें रद्द…देखिए पूरी लिस्ट

हाइलाइट्स:

  • चक्रवाती तूफान यास का रेलवे पर भी दिख रहा असर
  • रेलवे ने 30 मई तक कई यात्री ट्रेनों को रद्द किया है
  • बिहार-झारखंड से चलनेवाली कई ट्रेनें भी कैंसिल

दिल्ली/पटना/रांची
रेलवे लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। चक्रवाती तूफान यास इसकी सबसे बड़ी वजह है। उत्तर पूर्व रेलवे ने करीब 13 ट्रेनों को फिलहाल कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तरी सीमांत रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द किया है।

उत्तर पूर्व रेलवे ने ओडिशा और बंगाल के तटवर्तीय क्षेत्रों में तूफान यास को देखते हुए एहतियातन कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। यास तूफान के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने भी दर्जन भर ट्रेनों को अस्थाई रूप से कैंसिल किया है। वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने भी दक्षिण भारत और कोलकाता जाने वाली कई यात्री ट्रेनों को 24 से 29 मई तक के लिए रद्द किया है।

  • 02644 पटना-एर्णाकुलम स्पेशल ट्रेन 27 और 28 मई को रद्द रहेगी
  • 08419 पुरी-जयनगर स्पेशल ट्रेन 27 मई यानी आज रद्द है
  • 08420 जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन 29 मई को रद्द रहेगी
  • 08450 पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द था
  • 08183 टाटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 और 27 मई को रद्द है
  • 08184 दानापुर-टाटा स्पेशल ट्रेन 26 और 27 मई को रद्द है

पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें जिनके परिचालन पर तूफान यास का असर दिख रहा है

  • 02815 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 और 27 मई को रद्द है
  • 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द था
  • 08182 छपरा-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द था
  • 08181 टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को रद्द है

इसके अलावा कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 25 मई को शालीमार प्रस्थान करने वाली 05021 शालीमार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, काठोदाम से 25 मई को खुलनेवाली 03020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ स्पेशल ट्रेन, हावड़ा से 26 मई को प्रस्थान करने वाली ट्रेन 02333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन शामिल है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02334, ट्रेन संख्या 03019 हावड़ा काठगोदाम, 02319 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन, टाटा-छपरा गाड़ी संख्या 08181 निरस्त कर दी गई है। पश्चिम मध्य रेलवे ने भी पूर्व तटीय क्षेत्रों में तूफान की वजह से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। जिनमें ट्रेन संख्या 03026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई को निरस्त रहेगी।



Source link

Advertising