CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने गए 10 खिलाड़ी हुए लापता, इंग्लैंड में बसने के लिए देश छोड़ने को तैयार

58
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने गए 10 खिलाड़ी हुए लापता, इंग्लैंड में बसने के लिए देश छोड़ने को तैयार


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने गए 10 खिलाड़ी हुए लापता, इंग्लैंड में बसने के लिए देश छोड़ने को तैयार

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हो चुका है। 11 दिनों तक चले खेल के इस महासमर 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पड़ोसी देश श्रीलंकाई एथलीट भी भाग लिए, लेकिन कॉमनवेल्थ समापन के बाद बताया जा रहा है कि 10 श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब है। इनमें 9 एथलीट और एक मैनेजर है। देश आर्थिक संकट को देखते हुए यह सभी 10 भी वापस श्रीलंका नहीं जाना चाहते हैं। इन्हें ढुंढ़ने लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत की गई लेकिन इनका अता पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि श्रीलंका भयंकर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके हैं। यहां के लोगों को जरूरी सामना तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि देश में ईंधन खत्म हो गया है। लोगों को अपने वाहनों में ईंधन डालने के लिए पांच से छह दिन तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रीलंका के नागरिक देश से पलायन करना चाहते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रीलंका की तरफ से 51 अधिकारियों सहित 161 सदस्यीय दल बर्मिंघम गया था। हालांकि कॉमनवेल्थ में भी श्रीलंकाई एथलीटों के भाग लेने पर संकट था लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स महासंघ और यहां की क्रिकेट बोर्ड की मदद से वह बर्मिंघम जा पाया।

Commonwealth Games: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का भव्य समापन, 2026 में विक्टोरिया में अब अगली मुलाकात
वहीं गायब हुए खिलाड़ियों की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों ने सभी के पासपोर्ट मांगे हैं ताकि उनका पता लगाया जा सके। पुलिस खिलाड़ियों को ढूंढ कर यह तय करना चाहती है कि वह सुरक्षित है या नहीं। यह पहला मौका नहीं जब विदेशी दौरे पर श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब हुए हैं। इससे पहले भी ओस्लो में रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान दल के मैनेजर बिना बताए गायब हो गए थे। साल 2014 में एशियन गेम्स के दौरान श्रीलंका के दो श्रीलंकाई खिलाड़ी गायब हुए थे जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

आर्थिक तंगी के कारण श्रीलंका में नहीं होगा एशिया कप

श्रीलंका में मौजूदा हालात इतने खराब हो चुके हैं कि खेल के बड़े-बड़े आयोजन उसके हाथ फिसल रहा है। हाल ही में टी20 एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका की जगह यूएई को सौंप दिया गया। टी20 एशिया कप की शुरुआत इसी महीने 27 अगस्त से होनी है लेकिन देश के हालात को देखते हुए श्रीलंका से मेजबानी वापस ले लिया गया।

navbharat times -CWG 2022: कॉमनवेल्थ के इन 61 मेडलों पर नाज़ कीजिए, 2010 के 101 से भी कई बड़े हैं ये
हालांकि इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तानी की सफल मेजबानी की थी लेकिन एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है। ऐसे में इसके सफल और सही आयोजन के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यूएई में एशिया कप को कराने का फैसला किया है।



Source link