केंद्रीय रेशम बोर्ड में निकली नौकरियां, 16 पदों के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
अगर आप एग्रीकल्चर या बायोलॉजिकल साइंसेज में डिग्री रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने सेरीकल्चर…
अगर आप एग्रीकल्चर या बायोलॉजिकल साइंसेज में डिग्री रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने सेरीकल्चर असिस्टेंट (SA) के 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियाँ अनुबंध के आधार पर की जाएँगी और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केंद्रीय रेशम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती सीएसबी-मेसो, गुवाहाटी यूनिट के तहत विभिन्न स्थानों के लिए है।
पद और स्थान
ये 16 रिक्तियां देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित CSB की इकाइयों के लिए हैं। इनमें असम में 6 पद, मेघालय में 5 पद, नागालैंड और मिजोरम में 1-1 पद और तमिलनाडु में 2 पद शामिल हैं। विभिन्न इकाइयों के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
- असम: सीएसबी-मेसो, गुवाहाटी (2); सीएसबी-पी3 यूनिट, पैलापूल, सिलचर (1); सीएसबी-पी2-ईआरआई बीएसएफ, टोपाटोली, कामरूप (1); सीएसबी-पी3 यूनिट, नारायणपुर, लखिमपुरा (1); सीएसआर-एमआईआईजीए एसएसपीसी, कालियाबाड़ी, कामरूप (1); सीएसबी-पी3 यूनिट, हाहिम, कामरूप (1)
- मेघालय: सीएसबी-पी3 यूनिट, नोंगपोह, री भोई (1); सीएसबी-पी4 यूनिट, तुरा, वेस्ट गारो हिल्स (2); सीएसबी-पी3 यूनिट, रामपोरा, नॉर्थ गारो हिल्स (1); सीएसबी-पी3 यूनिट, मेंदीपाथर, नॉर्थ गारो हिल्स (1)
- नागालैंड: सीएसबी-पी3 यूनिट, कोबुलोंग, मोकोकचुंग (1)
- मिजोरम: सीएसबी-एमटीयू, आइजोल (1)
- तमिलनाडु: सीएसबी-ईएसएसपीसी, होसुर (2)
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए कई तरह की योग्यताएँ मान्य हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेरीकल्चर में 3 या 4 साल की डिग्री, एग्रीकल्चर साइंसेज/फॉरेस्ट्री में 4 साल की बैचलर डिग्री या बायोलॉजिकल साइंसेज (जैसे जूलॉजी, बॉटनी, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी) में 3 साल की डिग्री के साथ सेरीकल्चर में पीजी डिप्लोमा या एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। रेशम कीट पालन या संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 6 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर उम्मीदवार को 21,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे। यह नियुक्ति शुरुआत में एक साल के लिए अनुबंध पर होगी।
इनपुट: IANS



