क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

663
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज शुक्रवार सुबह अजिंक्य रहाणे के पिता ने एक महिला को अपने कार से कुचल दिया। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Ajinkya rahane 3 -

खबर के मुताबिक सुबह चार बजे कोल्हापुर से नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आ-20 से जाते हुए उनकी गाड़ी कंगले के पास अनियंत्रित हो गई और आशा कांबले नाम की महिला को टक्कर मार दी। गाड़ी की गति तेज होने के वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन वो बच नहीं सकी।

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस समय रहाणे का पूरा परिवार कार में ही था। सभी कोल्हापुर से मुंबई की ओर जा रहे थे।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोल्हापुर पुलिस ने आरोपी बाबूराव रहाणे के खिलाफ धारा 304a,337,338,279और 184.MV Act. के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है।

बता दें कि अजिंक्य रहाणे फिलहाल श्रीलंका दौरे पर क्रिकेट खेल रहे हैं। वे कल ही अगले मैच के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे थे।