Congress President Election 2022 : भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण : गहलोत | congress president election live update news voting mallikarjun kharge vs shashi tharoor | Patrika News

141

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश: संगनाकल्लू में भारत जोड़ी यात्रा कैंपसाइट पर यह मतदान केंद्र बनाया है।जो सुबह 10 बजे खुलेगा। यह बैठक कक्ष कंटेनर है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान केंद्र में परिवर्तित किया गया है ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत:

कांग्रेस के प्रिंसिपल, पॉलिसी,प्रोग्राम के बारे में चर्चा हो रही है, संविधान के अनुरूप ही कांग्रेस के सिद्धांत, नीतियां, कार्यक्रम बनते हैं, 70-75 साल हो गए उसी के आधार पर देश चला है और चलना चाहिए। अब जबसे ये सरकार में आए हैं बीजेपी वाले,तब से ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

खड़गे साहब बहुत अनुभवी व्यक्तित्व के धनी हैं ऐसे व्यक्तित्व के इंसान को अगर मौका मिलता है तो मैं समझता हूं कि कांग्रेस में नई जान फूंकेंगे, उनका अनुभव काम आएगा और अनुभव से ही काम होता है, अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है, उसी के आधार पर उनका लाभ हम सबको मिलेगा।

एक तरफ राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई है तब से ये संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं, पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस में बगैर रगड़ाई के पद मिले इसलिए पार्टी छोड़कर फितूर कर रहे हैं कई नेता : गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे ने ट्वीट करके थरूर को शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “हम दोनों कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए।” अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है।

उम्मीदवार थरूर ने मीडिया से बात करते वक्त कहा कि मैंने वोट दे दिया है मैं 19 अक्टूबर आने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मेरा मुताबिक कांग्रेस का पुनरुद्धार शुरू होगी है चाहे परिणाम कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भाग्य पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में होता है।

यह भी पढ़ें

Congress President Election 2022 के बीच Rajasthan से आ गई ये लेटेस्ट अपडेट

वोट डालने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं की ओर से बयान सामने आए है। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं। सोनिया गांधी ने मीडिया के सवालों पर कहा कि मैं इस चुनाव का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News