कांग्रेस नेता बोले, अगले PM राहुल बनेंगे और यूपी की अगली CM प्रियंका बनेगी

183

देश कुछ दिनों बाद अगले प्रधानमंत्री का चुनाव करेगा, लेकिन कांग्रेस के एक नेता ने आम चुनाव के नतीजे आने से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बनेंगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। बता दें लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Congress 2 2 -

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही गुर्जर समाज को सम्मान मिलता है। वह भाजपा को हरा कर सिद्ध करेंगे कि गुर्जर समाज सम्मान के लिए जीता है। बता दें भड़ाना 1991 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें मेरठ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की। वह यहां की संसदीय सीट पर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये हुये थे।


इस दौरान भड़ाना ने दावा किया कि इस बार राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी ने पिछड़ों, दलितों और किसानों की नहीं सुनी। भड़ाना समाज की पगड़ी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब बदलाव लाने का वक्त़ हैं।