कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा- आजादी से पहले RSS अंग्रेजों का साथ दे रहा था, उसने महात्मा गांधी…

404
digvijay

अक्सर अपने बयानों से विवादों में पड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की खूब खिंचाई की है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 1947 से पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहा था और उसने भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विरोध किया था।

इसके अलावा आजादी के बाद अन्य प्रांतों का भारत के साथ विलय हो जाने पर दिग्विजय ने हाल ही में मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय ताकत को बल दिया है। ‘‘कश्मीर सहित जूनागढ़ और हैदराबाद को क्या भाजपा और आरएसएस ने देश में विलय किया?’’

दिग्विजय ने हिन्दुस्तान के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर पर अपनी बात रखी और कहा ‘‘क्या कश्मीर को भारत का अंग बनाने में आरएसएस या बीजपी का हाथ रहा? ये (आरएसएस एवं भाजपा नेता) तो सन 1947 के पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहे थे और इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में (महात्मा) गांधी जी का विरोध किया।’’

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने पर कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की नीति थी कि जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत के रास्ते से ही कश्मीर का समाधान निकाला जा सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों चीजों को ठुकरा दिया है ।

ये भी पढ़ें : स्वतंत्रता सेनानी ने बताया कि कैसे अंग्रेज ‘भारत माता की जय’ बोलने पर भी करते थे प्रताड़ित?