Congress अध्यक्ष पद चुनाव में BJP की दिलचस्पी, रिज़ल्ट का बेसब्री से हो रहा इंतज़ार, संभावित ‘बदलाव’ में ‘अवसर’ तलाशने पर ताक! | Congress President Election Ashok Gehlot Sachin Pilot BJP Latest News | Patrika News
प्रदेश भाजपा गलियारों निकलकर आ रही जानकारी के अनुसार पार्टी नेताओं को उम्मीद लग रही है कि सीएम गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर काबिज़ होने की स्थिति में यहां सत्ता से लेकर संगठन तक में आमूलचूल परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके बाद मौक़ा तलाशकर सेंध लगाकर उसका फ़ायदा अपने पक्ष में किया जा सकता है।
हालांकि इस तरह की ‘भविष्य’ की संभावना और सेंधमारी की संभावित रणनीति को लेकर कोई नेता खुलकर तो नहीं कह रहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अंदरखाने ज़रूर इस बात की चर्चाएं होने लगी हैं। फिलहाल भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान पर चुटकियां लेने तक ही सीमित दिख रहे हैं।
गहलोत जता चुके हैं ‘खतरा’
राजस्थान में अब भी ‘ऑपरेशन लोटस’ का खतरा बरकरार है। इस बात को दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री अपने एक बयान में जता चुके हैं। हालांकि उन्होंने सरकार को खतरे की बात विधानसभा सत्र के सत्रावसान नहीं होने के सन्दर्भ में कही थी, लेकिन इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सरकार को अंदरखाने अब भी किसी भी वक्त विरोधियों की ‘सेंधमारी’ का डर बैठा हुआ है।
चुटकियां ले रहे भाजपा नेता
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जहां कोई अध्यक्ष पद का वरण ही नहीं करना चाहता। कांग्रेस पार्टी बनने के बाद कितनी ही बार बिखर गई, जबकि भाजपा एक लक्ष्य, एक विचाराधारा को लेकर आज भी आगे बढ़ रही है। यहां नेताओं में किसी प्रकार का कोई मनभेद नहीं है। राज्य में मोदीजी के चेहरे को सामने रखकर ही चुनाव लड़ा जाएगा। बाद में पार्टी का संसदीय बोर्ड मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस राज में ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। जनता कांग्रेस सरकार को हराने के लिए तैयार बैठी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने सीएम गहलोत का नई दिल्ली में मीडिया को दी प्रतिक्रिया का वीडियो साझा करते हुए तंज कैसा। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति..दो पद… फ़ायदा या क़ायदा… देखते रहिए आज तक, इंतज़ार कीजिए कल तक..”
दिल्ली से भी आया तंज कसता बयान
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर केंद्रीय भाजपा तक का तंज कसता बयान सामने आ चुका है। भाजपा प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चाहे अशोक गहलोत बने या शशि थरूर, अध्यक्ष के रूप में वह ‘‘कठपुतली’’ही होंगे, क्योंकि कमान पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ही हाथों में होगी, जो पीछे से पार्टी को चलाएंगे।
फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काबिज़ होंगे? क्या वे मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे? क्या वे दोनों महत्वपूर्ण पदों की ज़िम्मेदारी का निर्वहन साथ-साथ करेंगे? सीएम पद छोड़ते हैं तो नया सीएम किसे बनाया जाएगा? क्या ‘भविष्य’ में कांग्रेस पार्टी में अंदरखाने की गुटबाज़ी फिर देखने को मिलेगी? ये तमाम प्रश्न भाजपा के गलियारों में भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। फिलहाल पार्टी और उसके नेता ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में बने हुए हैं।