राष्ट्रीय मंडल खेल (CWG) २०१८: भारतीय खिलाड़ियों का तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन

404

राष्ट्रीय मंडल खेल (CWG) २०१८: भारतीय खिलाड़ियों का तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रीय मंडल खेलों के २१ वें संस्करण का आगाज़ बड़े जोर -शोर से 4 अप्रैल २०१८ को हुआ I CWG(२०१८) के दसवें दिन भारत ने ६६ पदकों के साथ शानदार अंदाज़ में अपने शानदार अभियान का अंत किया I
कुल मिलाकर ये भारत का राष्ट्रीय मंडल खेलों में तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन रहा I इससे पहले भारत ने साल २०१० में दिल्ली में हुए खेलों में १०१ और साल २००२ में मैनचेस्टर में ६९ पदक जीते थे I

आमने – सामने थी सायना और सिन्धु

जहां रविवार सुबह बैडमिंटन के खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय बेडमिन्टन के दो इक्के, ” सायना नेहवाल” और ”पीवी सिन्धु” एक दुसरे के आमने सामने थे I यह बात तय थी की स्वर्ण पदक तो भारत के खाते में ही आएगा , लेकिन देखने वाली बात ये थी कि, इसे सायना लाती है या सिन्धु ?
बीते रविवार खेले गये इस रोमांचक मुकाबले में, गोल्डन गर्ल सायना नेहवाल ने सिन्धु को ५६ मिनट चले इस मैच में 21-18, 23-21 से मात देकर राष्ट्रीय मंडल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया I वहीं सिन्धु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा I

पुरुष वर्ग ने भी रजत पदक किया अपने नाम

वहीं पुरुष वर्ग में वर्ल्ड नंबर एक भारतीय खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत उलटफेर का शिकार हो गये और स्वर्ण पदक से चूक गए I
वहीं पुरुष डबल्स वर्ग में सात्विक और चिराग शेट्टी ने भारत को एक और रजत पदक दिलवाया I

अंक तालिका में तीसरा स्थान

saina nehwal 1 news4social -

अंक तालिका में भारत ऑस्ट्रेलिया (१९८) और इंग्लैंड (१३६)के बाद 26 स्वर्ण , २० रजत और २० कांस्य पदक कुल मिलाके (६६) पदको के साथ तीसरे स्थान पर रहा I

कुल मिलाकर भारतीय खिलाडियों ने गोल्ड कोस्ट में एक बार फिर से साबित कर दिया की खेलों की दुनियां में भारत कि ताक़त लगातार बढ़ रही है I