Cold in Delhi: दिल्लीवालों अब बस सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होगा, दोपहर का तापमान बढ़ेगा

190

Cold in Delhi: दिल्लीवालों अब बस सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होगा, दोपहर का तापमान बढ़ेगा

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: तेज धूप के बावजूद इस समय तापमान सुहावना बना हुआ है। इसकी वजह राजधानी में चल रही तेज हवाएं हैं। अब शनिवार से ये हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी। जिसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होगा। 17 फरवरी से मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है। बादल छाने की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम महज 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 8.2 और नरेला में 7.6 दर्ज हुआ। वहीं हवा में नमी का स्तर 32 से 95 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह शाम की ठिठुरन अभी बनी रहेगी। 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं रविवार को हवाओं के कमजोर पड़ने के बाद घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद अगले दो से तीन दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा बना रहेगा।

Delhi Weather Update: राजधानी में ठंडी हवाओं की वापसी से गिरा पारा, रविवार से बढ़ सकती हैं धुंध
रविवार से हवाओं के कमजोर पड़ने के साथ ही दोपहर के समय धूप की तपिश बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में सुधार होगा। 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 10 डिग्री तक हो जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। 17 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं।

navbharat times -IMD Weather News : दिल्‍ली में चढ़ने लगा है पारा, यूपी और पंजाब-हरियाणा में अब भी कोहरा
स्काईमेट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के अभाव में नवंबर सूखा रहा। दिसंबर में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए , लेकिन उनमें से केवल दो ही तीव्र थे जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुए। वहीं जनवरी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का आना जारी रहा। एक के बाद एक सात वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचे। इनमें से तीन प्रबल रहे। जिसकी वजह से रेकॉर्ड बारिश राजधानी में भी हुई। वहीं फरवरी की शुरुआत भी मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हुई। अब भी 13 फरवरी को कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय में पहुंच जाएगा। इसकी वजह से 15 फरवरी को हिमांत होगा। 16 से 20 फरवरी के बीच दो और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की उम्मीद है। हालांकि यह बहुत अधिक तेज नहीं होंगे। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने और जाने के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link