सीएम नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों को लेकर अधिकारियों को दिया ये निर्देश

290

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दुगर्म इलाकों में बाढ़ से पीड़ित लोगों को हेलिकॉप्टर से भोजन सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया है। बाढ़ के कारण राज्य के कुछ इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं।

बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार सीतामढ़ी, दरभंगा और कटिहार पहुंचे। सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने दुर्गम इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए हेलीकॉप्टर से भोजन सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा, कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए।

nitish kumar 1 -

बता दें कि राज्य के कुछ में बाढ़ व्यापक ताबाही मचाई है और तो और कई गांव तो बाढ़ में डूब गए। एक तरफ़ बाढ़ का जबर्दस्त कहर है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके सूखे की मार झेल रहे हैं।

सूबे के किसान बाढ़ के साथ साथ सूखे की मार झेलने पर मजबूर हैं। 12 जिलों के किसान जहां बाढ़ से तबाह है तो वहीं 18 जिलों के किसान से सूखे से पस्त हैं। इन 18 जिलों में अबतक 25 फीसदी से कम धान की रोपनी हुई है। इनमें सात जिलों में सिर्फ पांच प्रतिशत धान की रोपनी हुई है।

nitish kumar 3 -

ये भी पढ़ें : भीड़ के इंसाफ में गई तीन की जान, थी ये वजह