CM के कड़े निर्देश, खुद बताया- कब आएगी लाड़ली बहनाओं के खाते में राशि | Chief Minister Dr. Mohan Yadav gave instructions in VC in Indore | News 4 Social

7
CM के कड़े निर्देश, खुद बताया- कब आएगी लाड़ली बहनाओं के खाते में राशि | Chief Minister Dr. Mohan Yadav gave instructions in VC in Indore | News 4 Social

CM के कड़े निर्देश, खुद बताया- कब आएगी लाड़ली बहनाओं के खाते में राशि | Chief Minister Dr. Mohan Yadav gave instructions in VC in Indore | News 4 Social


इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रशासनिक संकुल पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेते हुए कई निर्देश दिए। युवा दिवस, मकर संक्रांति और लाड़ली बहना योजना को लेकर ली बैठक में कहा गया कि 10 जनवरी को लाड़ली बहनाओं के खाते में राशि जमा होगी। साथ ही 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम किए जाएंगे। मकर संक्रांति पर परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने वाले आयोजन होंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर व गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया, आइडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा और सावन सोनकर मौजूद थे। भोपाल से मुख्य सचिव वीरा राणा सहित कई अधिकारी जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम होंगे।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रोजगार पर आधारित कार्यक्रम भी किए जाएं। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर पूरे प्रदेश में विशेष आयोजन होंगे। इनमें स्वामी विवेकानंद के विचारों पर परिचर्चा, निबंध लेखन, संभाषण और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों का सामाजिक संगठनों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी हो।

परंपरागत खेलों पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण की ओर जाता है। एक तरफ धार्मिक महत्व है तो दूसरी ओर वैज्ञानिक। इस दिन परंपरागत खेलों को बढ़ावा देते हुए आयोजन किए जाएं। युवाओं को मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व बताने के कार्यक्रम भी हों, जिनमें वैज्ञानिकों को भी आमंत्रित किया जाए। भजन के साथ पतंगबाजी, गिल्ली-डंडा सहित अन्य परंपरागत खेलों के आयोजन किए जाएं। पतंगबाजी में चायना डोर का उपयोग प्रतिबंधित रहे।

अवैध बाल संरक्षण गृहों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोई भी अवैध बाल संरक्षण गृह संचालित हो रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारी लगातार निरीक्षण करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आरएसएस के मालवा प्रांत मुख्यालय अर्चना कार्यालय पहुुंचे। वहां वे प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल से मिले। चर्चा के दौरान सभी को बाहर रोक दिया गया था। यहां से वे रेसीडेंसी पहुंचे और भोजन के बाद उज्जैन रवाना हो गए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News