गुरूवार, 17 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

बिहार शिक्षक भर्ती: 32,388 पदों के लिए आवेदन की तारीखें जारी, सितंबर में शुरू होगी प्रक्रिया

बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। छात्रों और अभ्यर्थियों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती…

बिहार शिक्षक भर्ती: 32,388 पदों के लिए आवेदन की तारीखें जारी, सितंबर में शुरू होगी प्रक्रिया
(फोटो: IANS)

बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। छात्रों और अभ्यर्थियों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया शिक्षा विभाग के तहत कुल 32,388 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

लंबे समय से छात्र इस भर्ती को जल्द शुरू करने की मांग कर रहे थे, और अब आयोग के इस कदम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन और शुल्क भुगतान की महत्वपूर्ण तिथियां

BPSC द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, पूरी तरह से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। BPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। भर्ती से जुड़ी सभी भावी सूचनाएं और अपडेट भी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →