मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

बीजिंग सप्लाई चेन एक्सपो में AI का दबदबा, अमेरिकी दिग्गजों ने चीनी आपूर्ति श्रृंखला को बताया भविष्य की ताकत

बीजिंग में हाल ही में संपन्न हुए चौथे चीन अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन एक्सपो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्र में रहा। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने इस मंच पर अपनी नवीनतम उपलब्धियाँ प्रदर्शित कीं और

बीजिंग सप्लाई चेन एक्सपो में AI का दबदबा, अमेरिकी दिग्गजों ने चीनी आपूर्ति श्रृंखला को बताया भविष्य की ताकत
(फोटो: IANS)

बीजिंग में हाल ही में संपन्न हुए चौथे चीन अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन एक्सपो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्र में रहा। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने इस मंच पर अपनी नवीनतम उपलब्धियाँ प्रदर्शित कीं और चीनी आपूर्ति श्रृंखला को वैश्विक भविष्य से जोड़ने वाली कड़ी करार दिया।

विज्ञापन

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सपो विदेशी कंपनियों के लिए चीनी निर्माण श्रृंखला में प्रवेश का एक अहम मंच माना जाता है, और इस बार AI ने सबसे अधिक ध्यान खींचा।

न्यूएग से प्रॉक्टर एंड गैंबल तक — सबने सराही AI की ताकत

अमेरिकी 'न्यूएग' ग्रुप के वैश्विक सीईओ त्सो क्वोछिंग ने सीएमजी के संवाददाता से बातचीत में कहा, "इस एक्सपो में एआई के संसाधन एक ही भवन में एकत्र हैं, जो हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। हम इन संसाधनों का प्रयोग कर कई उद्यमों के साथ सहयोग कर सकते हैं, जिससे हमारा मंच अधिक समृद्ध होगा।"

अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल के वृहद चीन क्षेत्र के सप्लाई चेन बोर्ड अध्यक्ष यांग युएं ने भी चीन की तकनीकी अग्रता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "चीन स्वचालन और एआई प्रयोग में अग्रसर है। भविष्य में हम एआई और स्वचालन पर अधिक ध्यान देंगे ताकि हमारे सप्लाई चेन का स्तर उन्नत किया जाए।"

मेडट्रॉनिक और इंटेल ने भी जताया भरोसा

चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी मेडट्रॉनिक, इंक. के वैश्विक उपाध्यक्ष कु युश्याओ ने चीनी सप्लाई चेन की लचीलापन और किफायत को उजागर किया। उनके शब्दों में, "जब आप चाहते हैं कि चीनी सप्लाई चेन उत्पादन क्षमता बढ़ाएं, तो वह जल्दी में उत्पादन क्षमता उन्नत कर सकेगा। जब आप चाहते हैं कि वह गुणवत्ता पर सख्त नियंत्रण करें, तो वह गुणवत्ता पर सख्त नियंत्रण करेगा। वह सबसे किफायती है।"

प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इंटेल के चीनी क्षेत्र के बोर्ड अध्यक्ष वांग चीत्सुन ने बताया कि उनकी कंपनी पहले से ही चीन में 15,000 से अधिक उद्यमों के साथ घनिष्ठ सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा, "हम स्थानीय उद्यमों के साथ श्रेष्ठ कंप्यूटिंग तकनीक और उपयोग दृश्यों को घनिष्ठ रूप से जोड़ते हैं और उत्पादक शक्ति और उन्नत कर रहे हैं।"

बहुराष्ट्रीय कंपनियों का सामूहिक संदेश

एक्सपो में शिरकत करने वाली विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने सीएमजी के संवाददाता के साथ बातचीत में एकस्वर में कहा कि चीनी सप्लाई चेन भविष्य से जुड़ने के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। AI, स्वचालन और वृहद विनिर्माण क्षमता के संयोजन ने चीन को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का केंद्र बना दिया है।

(साभार: चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →