गुरूवार, 13 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
उत्तराखण्ड

चमोली: THDC टनल में भू-धंसाव के बाद बचाव अभियान तेज, 14 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका

उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की एक निर्माणाधीन सुरंग में भू-धंसाव के बाद मलबा और पानी भर गया, जिसके चलते कई मजदूर अंदर फंस गए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, अब…

चमोली: THDC टनल में भू-धंसाव के बाद बचाव अभियान तेज, 14 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका
(फोटो: IANS)

उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की एक निर्माणाधीन सुरंग में भू-धंसाव के बाद मलबा और पानी भर गया, जिसके चलते कई मजदूर अंदर फंस गए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 14 से अधिक कर्मचारियों के अभी भी अंदर होने की सूचना है। घटना के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रतिक्रिया बल मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन

यह घटना विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश

इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। सीएम धामी ने कहा, "सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। सीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न हो और प्रभावित लोगों व उनके परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा, "राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तराखंड डेस्क

News4Social उत्तराखंड डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तराखंड से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →