Advertising
Home Breaking News Hindi Carry Minati ने रुबीना दिलैक, जान कुमार सानू को बुरी तरह किया...
Advertising
<

Carry Minati ने रुबीना दिलैक, जान कुमार सानू को बुरी तरह किया Roast, वीडियो वायरल

216
Carry Minati ने रुबीना दिलैक, जान कुमार सानू को बुरी तरह किया Roast, वीडियो वायरल


Carry Minati ने रुबीना दिलैक, जान कुमार सानू को बुरी तरह किया Roast, वीडियो वायरल

ट्विटर पर सोमवर सुबह से ही #CarryMinati ट्रेंड हो रहा है। कैरी मिनाती को लेकर मीम्‍स की भी बहार आई हुई है। इन सब का कारण है यूट्यूबर कैरी मिनाती (Carry Minati) उर्फ अजय नागर का नया रोस्‍ट वीडियो। करीब 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद कैरी मिनाती ने अपना नया रोस्‍ट वीडियो (Roast Video) अपलोड किया है। इस वीडियो में वैसे तो उन्‍होंने कई मुद्दों पर अपने अंदाज में लोगों की, सिलेब्रिटीज की ख‍िंचाई की है, लेकिन सबसे अध‍िक चर्चा ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) की है। करीब 23 मिनट लंबे वीडियो में 21 साल के इस बालक ने ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से लेकर शो के कंटेस्‍टेंट रहे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) की भी खूब ख‍िंचाई की है।

वायरल हुए ‘द लैंड ऑफ बिग बॉस’ के क्‍ल‍िप
‘द लैंड ऑफ बिग बॉस’ (The Land of Bigg Boss) नाम से अपलोड किए गए इस वीडियो में ‘बिग बॉस 14’ के कई मजेदार और झगड़े वाले सीन्‍स भी दिखाए गए हैं। इनमें राखी सावंत, एजाज खान, जान कुमार सानू और रुबीना दिलैक नजर आ रही हैं। कैरी मिनाती के वीडियो में रुबीना दिलैक का भी एक क्‍ल‍िप है, जिसमें सलमान खान विनर के तौर पर उनका नाम अनाउंस कर रहे हैं। रुबीना इस दौरान जिस तरह हैरानी भरा रिएक्‍शन देती हैं, उस पर कैरी कहते हैं, ‘मुबारक। अब इंतजार करो कक्‍कड़ फैमिली का फोन आएगा।’ कैरी मिनाती के रोस्‍ट वीडियो का यह क्‍ल‍िप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


‘बिग बॉस’ के बाद नेहा संग आया था म्‍यूजिक वीडियो
कैरी मिनाती ने ऐसा इसलिए कहा, क्‍योंकि ‘बिग बॉस 14’ जीतने के बाद रुबीना दिलैक का नेहा कक्‍कड़ के साथ म्‍यूजिक वीडियो आया था। ‘मरजानिया’ म्‍यूजिक वीडियो में रुबीना के साथ उनके पति और शो के कंटेस्‍टेंट अभ‍िनव शुक्‍ला भी नजर आए थे। कैरी मिनाती ने इसी दौरान शो का वह वीडियो क्‍ल‍िप भी दिखाया, जहां क्रेन वाले टास्‍क के दौरान अभ‍ि‍नव के ऊपर घरवालों ने डियो स्‍प्रे का प्रयोग किया था। अभ‍िनव को मिर्ची लगाई थी और तमाम कोश‍िशें की थीं, ताकि अभ‍िनव क्रेन से उठ जाएं। इसके बाद रुबीना चीखती-चिल्‍लाती नजर आई थीं और घर में डॉक्‍टर बुलाने की मांग की थी।

MARJANEYA – रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नया गाना रीलिज

‘मेडिकल विज्ञान में कलेश का कोई इलाज नहीं’
कैरी मिनाती इस पर रिएक्‍ट करते हुए कहते हैं, ‘डॉक्‍टर गया सिलिंडर लेने। इसके लिए पुजारी बुलाना पड़ेगा। मेडिकल विज्ञान में कलेश का कोई इलाज नहीं है। इसे कोई राखी के साथ चिल्‍ल करवाओ। अबे, कच्‍चे ख‍िलाड़ी हैं ये। ऐसे चिल्‍लाने से कोई रियलिटी शो नहीं जीतता। इतना खोखला नहीं है बिग बॉस।’

Advertising

‘जान को तो बस जानेमन से चिपकना है’
इसके अलावा कैरी मिनाती के इस नए वीडियो में जान कुमार सानू और निक्‍की तंबोली के भी कई वीडियो क्‍ल‍िप हैं। इन वीडियो क्‍ल‍िप्‍स में जान ‘बिग बॉस’ के घर में निक्‍की को रिझाने की कोश‍िश करते नजर आते हैं, कभी उन्‍हें डेट पर चलने के लिए कहते हैं। जबकि निक्‍की हर बार उन्‍हें मना कर रही है। कैरी मिनाती इसके बाद जान कुमार सानू को रोस्‍ट करते हुए कहते हैं, ‘इसकी और कोरोना की एक ही दिक्‍कत है कि कोई सीरियसली नहीं लेता। लेकिन जान की जान में तब जान आती है, जब इसकी जानेमन बनती है। फिर जान कुछ नहीं जानता। बस चिपकने की कोश‍िश करता है।’

राहुल वैद्य को भी किया रोस्‍ट
कैरी मिनाती ने अपने इस वीडियो में राहुल वैद्य से लेकर एजाज खान तक हर किसी को रोस्‍ट किया है। ‘बिग बॉस’ के बार-बार कंटेस्‍टेंट्स को सलाह देने पर भी कैरी ने मजे लिए हैं। वह कहते हैं, ‘बिग बॉस भी सोचता होगा कि मैं कोई अध्‍यापक थोड़े ना हूं। पहले इन्‍हें टास्‍क करने कहो, फिर इन्‍हें कॉन्‍टेंट के लिए कहो। पहले ठीक था लोग बर्तन फेंक के मारते थे। लेकिन अब तो ये टास्‍क ही नहीं करते। घर में बस आलू ठूसते रहते हैं और उधर टीआरपी गिरती रहती है।’

हालांकि, हमेशा की तरह वीडियो में कैरी मिनाती में दमभर गालियां और अनर्गल शब्‍दों का इस्‍तेामल किया है। इसलिए हम पाठकों के लिए यह रोस्‍ट वीडियो खबर में नहीं जोड़ रहे हैं।





Source link

Advertising