सोमवार, 9 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

कैलिफोर्निया: क्रूज शिप से गिरा पियानोवादक, 9 घंटे तैरने के बाद मछुआरों ने बचाई जान

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक क्रूज जहाज पर काम करने वाला पियानोवादक समुद्र में गिर गया और लगभग नौ घंटे तक तैरता रहा। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, शुक्रवार को हुई इस घटना में दो मछुआरों ने उसे…

कैलिफोर्निया: क्रूज शिप से गिरा पियानोवादक, 9 घंटे तैरने के बाद मछुआरों ने बचाई जान
(फोटो: IANS)

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक क्रूज जहाज पर काम करने वाला पियानोवादक समुद्र में गिर गया और लगभग नौ घंटे तक तैरता रहा। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, शुक्रवार को हुई इस घटना में दो मछुआरों ने उसे करीब 20 मील दूर पानी में जीवित देखा और उसकी जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके बचने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

यह घटना कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच के पास हुई। सीन नॉर्टन और ग्रांट गैरेट नाम के दो मछुआरे कैटालिना द्वीप से अपनी नाव पर लौट रहे थे, जब दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने पानी में किसी को देखा। उन्होंने तुरंत अपनी नाव रोकी और उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसने बताया कि वह रॉयल कैरेबियन के क्रूज जहाज 'ओवेशन ऑफ द सीज' पर पियानोवादक है।

लगा था कि अब मौत निश्चित है

Piple.com की रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरे सीन नॉर्टन ने बताया कि वह व्यक्ति गहरे सदमे में था। होश में आने पर उसने कहा, "धन्यवाद, मुझे लगा था कि मैं मरने वाला हूं।" व्यक्ति को बचाने के बाद मछुआरों ने समुद्री आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया, जिसके बाद न्यूपोर्ट बीच के लाइफगार्ड उसे अस्पताल ले गए।

कैसे गिरा, इसकी जांच जारी

स्थानीय अधिकारियों का अनुमान है कि वह शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे 14-डेक वाले जहाज से गिरा होगा, हालांकि इसकी सटीक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी तटरक्षक बल (यूएस कोस्ट गार्ड) इस बात की जांच कर रहा है कि वह जहाज से समुद्र में कैसे गिरा। रॉयल कैरेबियन ग्रुप ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे अपने कर्मचारी को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं, लेकिन निजता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी नहीं दी। मछुआरों का मानना है कि समुद्र का तापमान लगभग 76 डिग्री फारेनहाइट (करीब 24.4 डिग्री सेल्सियस) होने के कारण उसकी जान बच सकी।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →