बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

TikTok कंपनी लाने वाली है स्मार्टफोन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

सोशल मीडिया पर धमाल मचान के बाद अब TikTok ऐप की कंपनी ByteDance स्मार्टफोन बाज़ार में क़दम रखने वाली है।

TikTok कंपनी लाने वाली है स्मार्टफोन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

सोशल मीडिया पर धमाल मचान के बाद अब TikTok ऐप की कंपनी ByteDance स्मार्टफोन बाज़ार में क़दम रखने वाली है। ख़बरों के मुताबिक, ByteDance अपना ख़ुद का स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में उतार सकती है। ByteDance का मार्केट में आने से ओप्पो, शियोमी विवो और वनप्लस जैसी प्रमुख कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

विज्ञापन
Tik Tok 1

बता दें कि हाल में बाहर आई कुछ रिपोर्ट्स के दावा किया गया है कि ByteDance कंपनी की प्री-लोडेड ऐप्स के साथ स्मार्टफोन निर्माण के बारे में सोच रही है। ऐसी खबरें भी हैं की कंपनी अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा भी लॉन्च करने की योजना में है। मगर फोन की क़ीमत, लॉन्चिंग डेट व स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। फिलहाल, कंपनी की तरफ़ फोन निर्माण करने व लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा इंतज़ार करना होगा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →