Breaking: जालौन में बीए की छात्रा की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, तमंचा छोड़ भागे बदमाश | Jalaun News BA First year student shot dead in public | Patrika News

30

जालौन में बीच बाजार गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जालौन में सोमवार को BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 21 साल की इस छात्रा का नाम रोशनी था। वह एट के राम लखन महाविद्यालय से पेपर देकर अपने गांव ऐधा वापस पैदल जा रही थी।

बीच बाजार में मारी गोली
एट के कोटरा रोड बाजार में छात्रा को बाइक पर सवार दो युवकों ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी। उसके बाद बाइक पर आए युवक मौके से फरार हो गए। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवती की मौत की खबर उसके घरवालों की दी गई। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source link