Brajesh Pathak: माफी मांगने आगरा पहुंचे ब्रजेश पाठक, हाथ जोड़कर कहा गलती हुई…जानिए क्या है मामला

108
Brajesh Pathak: माफी मांगने आगरा पहुंचे ब्रजेश पाठक, हाथ जोड़कर कहा गलती हुई…जानिए क्या है मामला

Brajesh Pathak: माफी मांगने आगरा पहुंचे ब्रजेश पाठक, हाथ जोड़कर कहा गलती हुई…जानिए क्या है मामला

टीवी डिबेट के दौरान बोले गए अपने शब्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सविता समाज के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अनजाने में मुझसे सविता समाज के लिए गलत शब्द का उच्चारण हुआ है। इसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

 

हाइलाइट्स

  • एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री ने की थी टिप्पणी
  • सविता समाज महासभा ने इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपा ज्ञापन
  • राजपुर चुंगी स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया
आगरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को आगरा आकर सविता समाज के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनजाने में मुझसे सविता समाज के लिए गलत शब्द का उच्चारण हुआ है। इसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री के साथ सविता समाज के लोग भी मौजूद रहे।

एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सविता, सेन समाज के लोगों के लिए जातिगत टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद सविता समाज के लोगों में रोष फैल गया। आगरा के जिला मुख्यालय में आकर सविता समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने ब्रजेश पाठक पर तंज कसने शुरू कर दिए। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया। सविता समाज महासभा ने इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया था और इस टिप्पणी के लिए माफी की अपील की थी।

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ब्रजेश पाठक ने नाराज सविता समाज के लोगों को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि वे सविता समाज के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने राजपुर चुंगी स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

सांसद के बेटे की शादी में आए थे आगरा

ब्रजेश पाठक फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए आगरा आए थे। शादी के आयोजन में शामिल होने के बाद वे सविता समाज के लोगों से मिले और उनसे माफी मांगने के साथ-साथ उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे।
इनपुट- सुनील साकेत

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News