सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बुंदेलखंड का विकास इस बार इन चार सांसदों पर करेगा निर्भर

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी चार सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। ये लोकसभा सीटें बांदा, जालौंद, झांसी, और हमीरपुर है।

बुंदेलखंड का विकास इस बार इन चार सांसदों पर करेगा निर्भर

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी चार सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। ये लोकसभा सीटें बांदा, जालौंद, झांसी, और हमीरपुर है। पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा ने बुंदेलखंड की सभी चार लोकसभा की सीटों बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा, जालौन और झांसी-ललितपुर में इतिहास दोहराया है। इस बार जो बुंदेलखंड की किस्मत बदलेंगे उन सांसदों के नाम हैं आर के पटेल, कुंवर पुष्पेंद्र, भानुप्रताप वर्मा और अनुराग शर्मा हैं।

विज्ञापन

अगर 2019 के चुनाव की बात की जाए तो बांदा-चित्रकूट से भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल ने गठबंधन से सपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता को 58,928 वोटों से हराया है। पटेल को कुल 4,77,926 वोट मिले और गुप्ता को 4,18,998 मिले। इस बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे बाल कुमार पटेल को 75,438 वोट प्राप्त हुए।

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के दिलीप सिंह को 2,48,871 वोटों से हराया। यहां भाजपा को 5,72,283 वोटों मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी के खाते में 3,25,412 वोट गए। कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 1,13,990 वोट मिले।

वहीँ अगर जालौन की बात की जाए तो भाजपा ने यहाँ भानु प्रताप सिंह वर्मा को टिकट दिया था। उनको 5,78,494 वोटों मिले और गठबंधन से बसपा के अजय सिंह पंकज को 4,22,247 व कांग्रेस के बृजलाल खाबरी को 89,393 वोटों मिले। यहां भाजपा ने बसपा को 1,56,247 वोट से हराया।

bundelkhand 1

भाजपा ने इस बार झांसी संसदीय क्षेत्र से अनुराग शर्मा को टिकट दिया था। उनको 8,05,351 वोट मिले जबकि गठबंधन की ओर से सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर यादव को 4,42,023 वोटों मिले। कांग्रेस के शिवशरण कुशवाहा को मात्र 85,862 वोट मिले हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →