BJP का कांग्रेस पर तंज, कहा – ‘अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं’

200

केन्द्र का चुनावी क़िला जीतने के लिए सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चल रहे कांग्रेसी नेताओं पर बीजेपी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘ये अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं और इस बात को मानते हैं भगवान राम का जन्म-स्थान अयोध्या में है’। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेता मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।

Politics 24 -

केन्द्रीय वित्त मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली प्रियंका गांधी के मंदिर जाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘जो हिन्दुओं को आतंकवादी मानते थे, वे अब इस धर्म के प्रति अपने समर्पण को दिखाने लगे हैं। आगे उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि वे मंदिर जा रहे हैं और इस बात को मानते हैं भगवान राम का जन्म-स्थान अयोध्या में है’। तंज के ज़रिए उनका इशारा प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा की तरफ़ था। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेता मंदिर घूम रहे हैं।

यूपी के मंत्री ने भी घेरा : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिनके पति, मां और भाई ज़मानत पर हों, वे भी ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगा रही हैं।