BJP Rajasthan के 21 नेता जिलों का संगठनात्मक फीडबैक लेंगे, चंद्रशेखर को वसुंधरा के गृह जिले की जिम्मेदारी | Bjp Rajasthan Political Feedback Vasundhara Raje Satish Poonia | Patrika News

167
BJP Rajasthan के 21 नेता जिलों का संगठनात्मक फीडबैक लेंगे, चंद्रशेखर को वसुंधरा के गृह जिले की जिम्मेदारी | Bjp Rajasthan Political Feedback Vasundhara Raje Satish Poonia | Patrika News

BJP Rajasthan के 21 नेता जिलों का संगठनात्मक फीडबैक लेंगे, चंद्रशेखर को वसुंधरा के गृह जिले की जिम्मेदारी | Bjp Rajasthan Political Feedback Vasundhara Raje Satish Poonia | Patrika News

BJP Rajasthan ने मिशन-2023 के लिए संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रखा है। इसके लिए जिला, मंडल की कार्यसमिति की बैठकों के साथ अन्य संगठनात्मक गतिविधियां इस समय चल रही है।

BJP Rajasthan ने मिशन-2023 के लिए संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रखा है। इसके लिए जिला, मंडल की कार्यसमिति की बैठकों के साथ अन्य संगठनात्मक गतिविधियां इस समय चल रही है। अब प्रदेश के 21 बड़े नेता जिलो में जाकर संगठनात्मक फीडबैक लेंगे। इस फीडबैक के आधार पर 5 अगस्त तक रिपोर्ट बनाकर पार्टी को सौंपी जाएगी। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को वसुंधरा के गृहक्षेत्र झालावाड़ और कोटा देहात की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन भी जिलों में प्रवास कर फीडबैक लेंगी।

पार्टी की ओर से तय किया गया है कि ये सभी नेता जिलों में प्रवास के दौरान जिला, मोर्चा और मंडल प्रभारियों की बैठक के अलावा समन्वय समिति और 2 मंडलों की बैठक लेंगे। हर पदाधिकारी और नेता को 2 से 5 जिलों का फीडबैक लेने का काम सौंपा गया है। इन नेताओं को पार्टी ने जिम्मेदारी भी दी है। ये नेता अपने प्रवास के दौरान फोटोयुक्त बूथ समिति, पन्ना प्रमुख की जानकारी लेना, जिला मंडल कार्यसमिति की बैठक, वक्ताओं की जानकारी और समीक्षा के साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग संरचना की जानकारी भी लेंगे। यह सब काम प्रवास के दौरान ही करना होगा।

वरिष्ठ नेताओं को देंगे तवज्जो, चाय पर होगा संवाद

प्रवास के दौरान उस जिले के 10 से 15 बड़े नेताओं के साथ ही संवाद किया जाएगा। खासकर उन नेताओं से जो उम्र ज्यादा होने की वजह से फिलहाल पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। इन सभी से पार्टी का फीडबैक लेने के साथ ही कमियों को दूर करने पर भी सुझाव लिए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं से भी चाय पर चर्चा का कार्यक्रम है।

इन नेताओं को मिली है जिम्मेदार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में समीक्षात्मक प्रवास करेंगे। प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सीकर, झुंझुनू, सह प्रभारी भारती बेन बांसवाड़ा व डूंगरपुर, मदन दिलावर नागौर शहर और देहात, भजनलाल शर्मा चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़, सांसद दिया कुमारी जयपुर देहात उत्तर, सुशील कटारा जालोर व सिरोही, प्रसन्न मेहता बीकानेर शहर और देहात के साथ चूरू, सांसद सीपी जोशी अजमेर शहर और टोंक, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच कोटा शहर और बारां में समीक्षात्मक प्रवास करेंगे। इसी तरह माधोराम चौधरी को पाली व राजसमंद, हेमराज मीणा को अजमेर देहात और भीलवाड़ा, नारायण पंचारिया को भरतपुर व सवाईमाधोपुर, नारायण सिंह देवल को जयपुर शहर व जयपुर देहात दक्षिण, अरुण चतुर्वेदी को अलवर उत्तर दक्षिण और दौसा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वासुदेव देवनानी जोधपुर शहर व जोधपुर देहात उत्तर और जोधपुर देहात दक्षिण समीक्षात्मक प्रवास करेंगे. इसी तरह हरिराम रिणवा धौलपुर व करौली, रामलाल शर्मा हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर, ओम प्रकाश भडाना उदयपुर शहर और देहात व पंकज गुप्ता बूंदी जिले में समीक्षात्मक संगठनात्मक प्रवास करेंगे।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News